केंद्र सरकार के नेशनल अचीवमेंट सर्वे (NAS – PARAKH Rashtriya Sarvekshan) में पंजाब ने देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है. सर्वे के ताज़ा नतीजों में पंजाब कक्षा 3, कक्षा 6 और कक्षा 9 में शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य बनकर उभरा है, जिससे राज्य की शिक्षा सुधार नीतियों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी मान्यता मिली है.
इस उपलब्धि के साथ पंजाब ने न सिर्फ कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ा, बल्कि यह भी साबित किया कि मान सरकार के शिक्षा मॉडल का असर जमीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है. सर्वे के नतीजे स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता, बुनियादी सीखने की क्षमता और छात्रों की अकादमिक समझ को लेकर किए गए व्यापक आकलन पर आधारित हैं.
नेशनल अचीवमेंट सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक- कक्षा 3 में पंजाब ने 80 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया. हिमाचल प्रदेश: 74 अंक, केरल: 73 अंक, कक्षा 6 में पंजाब और केरल संयुक्त रूप से 67 अंक के साथ शीर्ष पर रहे. कक्षा 9 में पंजाब ने 57 अंक हासिल कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पीछे छोड़ दिया. यह प्रदर्शन बताता है कि राज्य में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक शिक्षा तक सीखने के स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है.
इस ऐतिहासिक सफलता पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शिक्षकों, अधिकारियों और शिक्षा विभाग की पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- 'यह पंजाब के लिए गर्व का क्षण है। हमने बुनियादी शिक्षा (Foundational Learning) में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और भारत सरकार के नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2024 में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा विश्वस्तरीय शिक्षा का जो वादा किया गया था, वह अब एक चमकती हुई हकीकत बन चुका है.'
यह राष्ट्रव्यापी सर्वे नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) द्वारा आयोजित किया गया था. इसका उद्देश्य छात्रों के लर्निंग आउटकम्स का आकलन करना और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की संभावनाओं की पहचान करना था.
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई बड़े फैसले लिए हैं. अब तक राज्य में 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए गए. इस पर 231.74 करोड़ रुपये का निवेश किया गया. मुख्यमंत्री के अनुसार, ये स्कूल वंचित और जरूरतमंद बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ठोस पहल हैं.
मुफ्त स्कूल यूनिफॉर्म
छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग
Armed Forces
NEET
JEE
CLAT
NIFT
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 265 छात्र JEE Main में सफल, 44 छात्र JEE Advanced में चयनित, 848 छात्र NEET क्वालिफाई कर चुके हैं, शिक्षक प्रशिक्षण और टेक्नोलॉजी पर फोकस, मान सरकार शिक्षा सुधारों को केवल इमारतों तक सीमित नहीं रख रही, बल्कि- व्यापक टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम, टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन. कम्पिटेंसी-बेस्ड एजुकेशन मॉडल
पर भी जोर दिया जा रहा है. इसके तहत सरकार ने IIT मद्रास–प्रवर्तक के साथ मिलकर 5,000 से अधिक शिक्षकों के लिए एक मुफ्त ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है, ताकि वे छात्रों के लिए करियर मेंटर की भूमिका निभा सकें. राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में नंबर-1 रैंक यह संकेत देती है कि पंजाब की शिक्षा नीति अब सिर्फ वादों तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर परिणाम देने वाला मॉडल बन चुकी है.
Copyright © 2026 The Samachaar
