• Monday, May 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब के हक पर किसी की नहीं चलेगी! सीएम भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस पर दी दो टूक चेतावनी

गणतंत्र दिवस पर सीएम भगवंत मान ने साफ कर दिया कि चंडीगढ़, जल अधिकार और राज्य के अन्य अधिकारों पर पंजाब को कभी भी वंचित नहीं किया जाएगा. उन्होंने मनरेगा, RDF फंड, नशा एवं गैंगस्टर पर सख्त कार्रवाई और राज्य की सुरक्षा पर जोर देते हुए बताया कि पंजाब की शांति, भाईचारा और विकास उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 28 Jan 2026 02:12 PM
पंजाब के हक पर किसी की नहीं चलेगी! सीएम भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस पर दी दो टूक चेतावनी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर एक बार फिर साफ कर दिया कि पंजाब को उसके वैध अधिकारों से वंचित करने की कोई भी कोशिश सफल नहीं होने दी जाएगी. राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने चंडीगढ़, जल अधिकार, पंजाब विश्वविद्यालय, हाईकोर्ट, मनरेगा, RDF फंड और राज्य की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी.

“चंडीगढ़ पंजाब का था, है और रहेगा”

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि चंडीगढ़ को पंजाब से अन्यायपूर्ण तरीके से अलग किया गया. उन्होंने दो टूक कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा. उनकी सरकार चंडीगढ़ को पंजाब की पूर्ण राजधानी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. मान ने कहा कि आज़ादी के बाद से ही पंजाब को उसकी राजधानी से दूर रखा गया, जबकि देश के लिए सबसे ज्यादा कुर्बानियां पंजाब ने दी हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

जल अधिकारों पर कोई समझौता नहीं

सीएम मान ने कहा कि पंजाब के जल संसाधनों पर लगातार साजिशें की जा रही हैं. उन्होंने साफ कहा कि पंजाब के पानी पर सिर्फ पंजाब का अधिकार है. भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के जरिए अधिकार छीने जाने की कोशिशों को उनकी सरकार ने नाकाम किया है और आगे भी किसी को एक बूंद पानी नहीं लेने दिया जाएगा.

अपना अलग हाईकोर्ट न होना दुर्भाग्यपूर्ण

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है कि पंजाब जैसे बड़े राज्य का अपना अलग हाईकोर्ट नहीं है. छोटे-छोटे राज्यों के पास भी हाईकोर्ट हैं, लेकिन पंजाब को आज भी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता है. इससे मामलों का बोझ बढ़ता है और आम लोगों को सालों तक न्याय के लिए इंतजार करना पड़ता है.

अन्नदाता होने की भारी कीमत चुका रहा पंजाब

मान ने कहा कि पंजाब देश का अन्नदाता है, लेकिन इसकी कीमत राज्य को चुकानी पड़ रही है. भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है, नदियां प्रदूषित हो रही हैं और खेती संकट में है. इसके बावजूद पंजाब को अपने हक के लिए अदालतों और सरकारों के चक्कर लगाने पड़ते हैं.

मनरेगा और RDF फंड पर चिंता

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा में किए गए बदलावों से गरीबों, दलितों और महिलाओं की रोजी-रोटी पर खतरा मंडरा रहा है. उन्होंने बताया कि पंजाब में करीब 20 लाख लोग मनरेगा से जुड़े हैं. वहीं केंद्र द्वारा RDF फंड रोके जाने से ग्रामीण विकास पर बुरा असर पड़ा है. उन्होंने हाल ही में केंद्र सरकार के सामने हजारों करोड़ रुपये का बकाया मजबूती से उठाया.

गैंगस्टर, नशा और ड्रोन पर सख्ती

सीएम मान ने कहा कि ‘गैंगस्टरों पर वार’ और ‘युद्ध नशां विरुद्ध’ अभियान के तहत लगातार सख्त कार्रवाई हो रही है. तस्करों की संपत्तियां जब्त की जा रही हैं और सीमा पर ड्रोन गतिविधियों पर लगाम लगाई गई है.

सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

अंत में मुख्यमंत्री ने मुफ्त बिजली, युवाओं को सरकारी नौकरियां और कानून-व्यवस्था में सुधार जैसी उपलब्धियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पंजाब की शांति, एकता और भाईचारा बनाए रखना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

संबंधित ख़बरें
Aadhar App Launch

अब आधार सेंटर के चक्कर खत्म! आज लॉन्च होगा नया Aadhaar App, घर बैठे बदलेगा मोबाइल नंबर

SYL Dispute

SYL पर आर पार! CM मान का हरियाणा को अल्टीमेटम… पंजाब का पानी किसी को नहीं

chandigarh drug case

चंडीगढ़ में नशे का बड़ा खुलासा! पुलिस अफसर का बेटा निकला आइस सप्लायर, कार से 10 ग्राम ड्रग्स बरामद

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home