• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में शुरू हुआ ‘मिशन चढ़दी कला’: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम मान का अंतरराष्ट्रीय अभियान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए ‘मिशन चढ़दी कला’ की शुरुआत की है। इस मिशन के तहत सरकार देश-विदेश से फंड जुटाएगी ताकि बाढ़ से प्रभावित परिवारों, किसानों और छात्रों को फिर से सामान्य जीवन दिया जा सके।

  • Saurabh | 18 Sep 2025 11:18 AM
पंजाब में शुरू हुआ ‘मिशन चढ़दी कला’: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम मान का अंतरराष्ट्रीय अभियान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद और पुनर्वास के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने ‘मिशन चढ़दी कला’ की शुरुआत की है। इस मिशन के तहत पंजाब सरकार देश और विदेश में फंड जुटाने का अभियान चलाएगी, ताकि बाढ़ पीड़ित परिवारों को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा किया जा सके।

सीएम मान ने वीडियो संदेश में कहा कि हाल की बाढ़ पंजाब के लिए बेहद दर्दनाक अनुभव रही है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से 2300 गांव डूब गए, करीब 20 लाख लोग प्रभावित हुए, 5 लाख एकड़ फसल बर्बाद हुई, 56 लोगों की मौत हुई और 7 लाख लोग बेघर हो गए। इसके अलावा, 3200 स्कूल, 19 कॉलेज, 1400 क्लीनिक और अस्पताल, 8500 किलोमीटर सड़कें और 2500 पुल बुरी तरह प्रभावित हुए। शुरुआती अनुमान के अनुसार, राज्य को लगभग 13,800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संकट पंजाब की ताकत की भी परीक्षा है। उन्होंने याद दिलाया कि जब भी पंजाब पर कठिनाई आई है, यहां के लोग हमेशा हिम्मत से खड़े रहे हैं। बाढ़ के समय युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाया और गुरुद्वारों व मंदिरों ने अपने दरवाजे मदद के लिए खोल दिए।

उन्होंने कहा कि अब समय केवल राहत देने का नहीं, बल्कि पुनर्वास और पुनर्निर्माण का है। किसानों को फिर से खेतों में जाना है, बच्चों को स्कूल लौटना है और लोगों को अपने घर बसाने हैं। यही सोचकर ‘मिशन चढ़दी कला’ शुरू किया गया है। ‘चढ़दी कला’ का मतलब है कठिन से कठिन हालात में भी हिम्मत और उम्मीद बनाए रखना।

सीएम मान ने पंजाब और पूरे भारत के लोगों, उद्योगपतियों, कलाकारों, संस्थाओं और विदेशों में बसे पंजाबियों से अपील की है कि वे खुले दिल से इस मिशन में योगदान दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मिला हुआ हर पैसा पूरी ईमानदारी से सिर्फ पुनर्वास और निर्माण कार्यों में ही खर्च होगा।

लोग www.rangla.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन योगदान कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके कार्यालय में एक वार रूम बनाया गया है जो इस मिशन से जुड़े सभी कामों पर नजर रखेगा। वह खुद रोजाना इन प्रयासों की निगरानी करेंगे।

इसके अलावा, सीएम मान ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की और उन्हें रोजाना प्रभावित इलाकों का दौरा करने के निर्देश दिए, ताकि किसी को परेशानी न हो। उन्होंने दोहराया कि यह मिशन पंजाब को फिर से खड़ा करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

संबंधित ख़बरें
ajey the untold story

इस देश में नहीं रिलीज की जाएगी योगी आदित्यनाथ की बायोपिक ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal: सफलता, प्रेम और सेहत – आपके सितारे क्या कहते हैं?

CM Mann

Punjab News Update: बाढ़ से प्रभावित विकास कार्यों को तेजी से शुरू करेगी सरकार, गांव स्तर पर बनेगी निगरानी समितियां – CM मान

image
Most Viewed
Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा! समीर रिजवी की धमाकेदार पारी ने जीता मैच, देखें Points Table

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home