• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

इस देश में नहीं रिलीज की जाएगी योगी आदित्यनाथ की बायोपिक ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’

फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’ योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है. 19 सितंबर को रिलीज होने वाली इस बायोपिक को कतर और सऊदी अरब में बैन कर दिया गया है.

  • Samachaar Desk | 17 Sep 2025 08:52 PM
इस देश में नहीं रिलीज की जाएगी योगी आदित्यनाथ की बायोपिक  ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित बायोपिक ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’ इन दिनों सुर्खियों में है. इस फिल्म को लेकर लगातार नई-नई खबरें सामने आ रही हैं. हाल ही में लॉन्च किए गए इसके दमदार ट्रेलर ने दर्शकों का ध्यान खींचा. फिल्म में अभिनेता अनंतविजय जोशी योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभा रहे हैं. हालांकि, रिलीज से पहले ही फिल्म अंतरराष्ट्रीय विवादों में घिर गई है.

फिल्म का निर्माण सम्राट सिनेमैटिक्स के बैनर तले किया गया है और ये 19 सितंबर को विश्वभर में रिलीज होने जा रही है. लेकिन खबर है कि कतर और सऊदी अरब ने फिल्म को रिलीज की अनुमति नहीं दी है. दोनों देशों में फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने से यह प्रोजेक्ट अचानक से वैश्विक चर्चा का विषय बन गया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

प्रोड्यूसर ने रखी अपनी बात

फिल्म के निर्माता ऋितू मेंगी ने बैन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत की परंपरा हमेशा से योग और संतों के शाश्वत ज्ञान पर आधारित रही है. इस फिल्म के जरिए हम बस उसी आध्यात्मिक यात्रा को साझा करना चाहते हैं. उनका कहना था कि, “भले ही फिल्म कुछ देशों में रिलीज न हो पाए, लेकिन इसका संदेश दुनिया भर के दर्शकों के दिलों तक जरूर पहुंचेगा. विचारों पर कभी रोक नहीं लगाई जा सकती.”

मेकर्स का उत्साह बरकरार

बैन के बावजूद फिल्म से जुड़ी टीम का उत्साह कम नहीं हुआ है. मेकर्स का मानना है कि यह प्रतिबंध भारतीय संस्कृति और अध्यात्म पर आधारित फिल्म की गहराई को कम नहीं कर सकता. बल्कि यह स्थिति इस बात की याद दिलाती है कि कहानियों की ताकत सीमाओं से परे होती है.


दमदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे अनंतविजय जोशी के अलावा कई सितारों की मौजूदगी इसे खास बनाती है. जानकारी के अनुसार, परेश रावल, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और गरिमा विक्रांत सिंह गेस्ट अपीरियंस में नजर आएंगे. यह फिल्म 19 सितंबर को भारत सहित कई देशों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’ सिर्फ एक राजनीतिक या धार्मिक फिल्म नहीं है, बल्कि यह योगी आदित्यनाथ के जीवन के संघर्ष और उनकी आध्यात्मिक यात्रा की झलक दिखाती है.

संबंधित ख़बरें
car challan

सभी को नहीं मिलेगा फायदा – कौन से चालान माफ होंगे और किन्हें राहत से बाहर रखा गया है?

h3n2 virus

जानें आखिर क्या है H3N2 वायरस और क्यों दिल्ली में तेजी से फैल रहा है संक्रमण?

salman khan

सलमान खान की मां किस एक्ट्रेस की फैन है, बेटे ने किया था खुलासा..!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home