• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

लुधियाना में ISI कनेक्शन का शक! वायुसेना बेस से जुड़ी महिला पर गंभीर आरोप, विदेश से चल रहा नेटवर्क?

Ludhiana ISI link: लुधियाना की रहने वाली रानी काकड़े पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने और वायुसेना केंद्र हलवारा की संवेदनशील जानकारी साझा करने का शक है. केंद्रीय और पंजाब की खुफिया एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 08 Feb 2026 12:24 PM
लुधियाना में ISI कनेक्शन का शक! वायुसेना बेस से जुड़ी महिला पर गंभीर आरोप, विदेश से चल रहा नेटवर्क?

पंजाब के लुधियाना जिले से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. सुधार बाजार नई आबादी अकालगढ़ निवासी रानी काकड़े पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने और भारतीय वायुसेना केंद्र हलवारा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा करने का संदेह जताया जा रहा है. इस आशंका के बाद केंद्रीय और राज्य स्तर की खुफिया एजेंसियों ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

सूत्रों के अनुसार, रानी काकड़े और राजस्थान के ट्रैवल एजेंट रवि कुमार के आईएसआई से संबंध उजागर होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच में जुट गई हैं. दोनों पर आरोप है कि वे विदेश भेजने के नाम पर पंजाब और अन्य राज्यों के लोगों से लाखों रुपये की ठगी करते थे और साथ ही देश विरोधी गतिविधियों में भी शामिल थे. मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

वायुसेना से पारिवारिक संबंध बढ़ा रहे शक

रानी काकड़े के परिवार का भारतीय वायुसेना केंद्र हलवारा से पुराना नाता रहा है. उसके पिता किशन लाल काकड़े वायुसेना केंद्र में सिविलियन कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे और सेवानिवृत्त हो चुके थे. माता-पिता के निधन के बाद रानी अपने भाई के साथ जुड़ी रही, जो फिलहाल वायुसेना केंद्र में सफाई सेवक के तौर पर कार्यरत है. इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि रानी के पास वायुसेना से जुड़ी अहम जानकारी तक पहुंच हो सकती थी.

खुफिया एजेंसियों को यह भी शक है कि रानी ने वायुसेना केंद्र की तस्वीरें, वीडियो या अन्य गोपनीय जानकारियां आईएसआई एजेंट मेहमूद भट्टी तक पहुंचाई हो सकती हैं. इसी के चलते रानी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. नेपाल से सटे भारतीय बॉर्डर इलाकों को भी अलर्ट पर रखा गया है.

राजनीतिक और सामाजिक संपर्क भी जांच के घेरे में

जांच में यह भी सामने आया है कि रानी काकड़े के रायकोट विधानसभा क्षेत्र के कई बड़े कांग्रेस नेताओं से करीबी संबंध रहे हैं. वह कांग्रेस की इंटरनल विजिलेंस कमेटी की स्थानीय अध्यक्ष भी रह चुकी है और महिला व दलित संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा चुकी है. रानी लंबे समय तक दुबई में रही और वहां एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ मिलकर युवाओं को विदेश भेजने का काम करती रही.

स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, रानी ने विदेश से लौटने के बाद लोगों को पैसों का लालच देकर अपने नेटवर्क में शामिल करने की कोशिश की थी. रानी फिलहाल भारत में चल रहे मामलों में भगोड़ा घोषित (पीओ) है और उसके खिलाफ लुधियाना व जगरांव की अदालतों में केस दर्ज हैं.

बैंक खातों पर शिकंजा, विदेश में रेस्टोरेंट में काम

आईएसआई कनेक्शन की आशंका के बाद रानी के एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के सभी खातों को अटैच कर दिया गया है. साथ ही उसके लेनदेन से जुड़े अन्य खातों की भी जांच की जा रही है. काउंटर इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक, रानी इस समय अजरबैजान में आईएसआई एजेंट मेहमूद भट्टी के रेस्टोरेंट में काम कर रही है.

आरोप है कि वहां से भारत के युवाओं को कनाडा, इंग्लैंड जैसे देशों में भेजने के नाम पर ठगी की जाती है और उन्हें दबाव डालकर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कराया जाता है. खुफिया एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने में जुटी हैं और आने वाले दिनों में इस मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

संबंधित ख़बरें
Kalashtami 2026

Kalashtami 2026 Date: कालाष्टमी 2026 कब है? जानिए सही तिथि और पूजा का समय

Punjab Weather Today

Punjab Weather: ठंड ने छोड़ा दम, तापमान में तेजी से उछाल! अगले 7 दिन बारिश नहीं, इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं

Health Insurance Scheme Punjab

जो पहले सपना था, अब हकीकत! मान सरकार की स्कीम से एक दिन में हेल्थ कार्ड, फ्री हार्ट सर्जरी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home