• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

Kalashtami 2026 Date: कालाष्टमी 2026 कब है? जानिए सही तिथि और पूजा का समय

Kalashtami 2026 Date: कालाष्टमी 2026 भगवान कालभैरव को समर्पित पावन दिन है. इस दिन पूजा, जप और दान से भय, बाधा और नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं.

  • Samachaar Desk | 08 Feb 2026 09:51 AM
Kalashtami 2026 Date: कालाष्टमी 2026 कब है? जानिए सही तिथि और पूजा का समय

Kalashtami 2026 Date: सनातन परंपरा में कालाष्टमी का दिन बहुत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. यह दिन भगवान शिव के उग्र स्वरूप कालभैरव को समर्पित होता है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा और व्रत से डर, रुकावटें और नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं. साल 2026 में कालाष्टमी के दिन एक विशेष योग बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है.

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 9 फरवरी 2026 को सुबह 5 बजकर 1 मिनट से शुरू होगी और 10 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी. कालाष्टमी की पूजा मेन रूप से निशा काल, यानी रात के समय की जाती है. इसी कारण इस वर्ष कालाष्टमी का व्रत 9 फरवरी 2026 को रखा जाएगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

शिववास योग का अर्थ

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जब कालाष्टमी के दिन भगवान शिव की विशेष शक्ति पृथ्वी पर प्रभावी मानी जाती है, तब शिववास योग बनता है. इस योग में शिव और कालभैरव की आराधना करने से जीवन की परेशानिंया धीरे-धीरे कम होने लगती हैं. कहा जाता है कि इस समय किए गए जप, पूजा और साधना का फल जल्दी मिलता है और भय, शत्रु बाधा तथा धन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है.

कालाष्टमी की पूजा कैसे करें

कालाष्टमी के दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें. घर के मंदिर या किसी कालभैरव मंदिर में दीपक जलाएं. भगवान कालभैरव को सरसों का तेल, काले तिल, नारियल और फूल अर्पित करें. इसके बाद भैरव चालीसा या कालभैरव अष्टक का पाठ करें. रात के समय विशेष रूप से पूजा करना शुभ माना जाता है. पूजा के बाद जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना या दान देना अच्छा माना जाता है.

कालाष्टमी पर किए जाने वाले सरल उपाय

कालभैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

काले कुत्ते को रोटी या मीठी रोटी खिलाएं.

काले तिल का दान करें.

'ॐ कालभैरवाय नमः' मंत्र का श्रद्धा से जाप करें.

ये उपाय मन के डर को कम करने और नकारात्मक प्रभावों से बचाव के लिए किए जाते हैं.

कालाष्टमी व्रत का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कालाष्टमी का व्रत और पूजा जीवन में सुरक्षा और स्थिरता प्रदान करती है. यह व्रत उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है जो मानसिक तनाव, विरोध या आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हों. कालभैरव की कृपा से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक सोच बढ़ती है और भय से मुक्ति मिलती है. श्रद्धा और नियम के साथ किया गया व्रत जीवन में शांति और संतुलन लाने में सहायक माना जाता है.

संबंधित ख़बरें
IAS

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS और 1 PCS अधिकारी का तबादला

IAS officers suspended

पंजाब में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, 2 वरिष्ठ IAS अधिकारी निलंबित

Lucky Oberoi murder case

लक्की ओबराय हत्याकांड में बड़ा खुलासा, एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home