• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

लक्की ओबरॉय हत्याकांड में सनसनी! नामजद आरोपी ने जेल से खोला ‘बड़ा राज’

Lucky Oberoi murder case: मॉडल टाउन में गुरुद्वारा सिंह सभा के बाहर हुए लक्की ओबरॉय हत्याकांड में नया मोड़ आया है. नामजद आरोपी दलवीर सिंह उर्फ दलबीरा ने जेल से खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि उसकी लक्की से कोई दुश्मनी नहीं थी.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 14 Feb 2026 01:08 PM
लक्की ओबरॉय हत्याकांड में सनसनी! नामजद आरोपी ने जेल से खोला ‘बड़ा राज’

मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की हत्या के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. इस केस में नामजद दलवीर सिंह उर्फ दलबीरा ने जेल से मीडिया के जरिए अपनी बेगुनाही का दावा किया है. उसने कहा कि उसका इस वारदात से कोई लेना-देना नहीं है और उसे साजिश के तहत फंसाया गया है.

‘लक्की से कोई दुश्मनी नहीं थी’

दलबीरा ने एक इंटरव्यू में कहा कि उसकी लक्की ओबरॉय से न तो कोई निजी रंजिश थी और न ही किसी तरह का लेन-देन. उसका दावा है कि वह पिछले दो वर्षों से विदेश में रह रहा था और इस दौरान उसका ओबरॉय से कोई संपर्क नहीं रहा. उसने कहा कि लक्की से उसकी केवल एक बार मुलाकात हुई थी, इसके बाद कभी बातचीत नहीं हुई.

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

विवाद की जड़ कॉलेज राजनीति?

दलबीरा के अनुसार, असल विवाद कॉलेज प्रधानगी की राजनीति से जुड़ा था. उसने बताया कि पहले जोगा फोलड़ीवाल ने खालसा कॉलेज में प्रधानगी संभाली थी और बाद में लक्की ओबरॉय इस पद पर आए. प्रधान बनने के बाद लक्की द्वारा दिए गए कुछ बयानों से तनाव बढ़ा. दलबीरा का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते हालात बिगड़े.

उसने यह भी कहा कि उसका झगड़ा शशि शर्मा उर्फ “बोदी वाले” से था, न कि लक्की ओबरॉय से. उसके मुताबिक, बोदी वाले के कहने पर ही उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया.

जोगा फोलड़ीवाल से संबंधों पर सफाई

दलवीर ने यह भी स्पष्ट किया कि वह जोगा फोलड़ीवाल को जानता तक नहीं. उसका कहना है कि केवल एक बार होशियारपुर जेल में मुलाकात हुई थी, इसके बाद न कोई फोन कॉल हुई और न कोई संपर्क.

उसने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले वह बोदी वाले के दफ्तर में विरोध दर्ज कराने गया था, जहां कहासुनी और हाथापाई हुई. इसके बाद दफ्तर में बाउंसर रखे गए.

पुलिस जांच जारी

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है. अधिकारियों के अनुसार, सभी तथ्यों और सबूतों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. दलबीरा के बयानों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह मामला अब कई सवाल खड़े कर रहा है-क्या यह व्यक्तिगत रंजिश थी या कॉलेज राजनीति का नतीजा? जवाब जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा.

संबंधित ख़बरें
Sheikh Hasina

Sheikh Hasina: मैदान से बाहर, फिर भी गढ़ों में दिखा असर, जानिए कहां पड़े सबसे ज्यादा ‘ना’ वोट

Punjab News

10वीं के स्टूडेंट्स ध्यान दें! अब कॉपियां नहीं, स्क्रीन पर होगा फैसला, PSEB का बड़ा डिजिटल धमाका

Punjab Weather Update

पंजाब में मौसम का बड़ा उलटफेर! 16 फरवरी से बदलेगा मिजाज, बारिश और ठंडी हवाओं की एंट्री

image
Most Viewed
Bhabhi Ji Ghar Par Hain

जल्द बंद होने वाला है भाभी जी घर पर हैं 2.0’, शिल्पा शिंदे की वापसी भी नहीं बचा पाई शो, जानें डेट

ipl 2026 shreyas iyer fined for slow over rate punjab kings vs gujarat titans match update

जीत के बाद भी नहीं बच पाए श्रेयस अय्यर! IPL में लगा लाखों का जुर्माना, जानें क्या थी बड़ी गलती

hanuman jayanti 2026 bhog vidhi and pooja tips

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर ऐसे लगाएं बजरंगबली को भोग, मिनटों में प्रसन्न होकर दूर करेंगे सारे संकट

excessive protein side effects warning signs

हाई प्रोटीन डाइट के चक्कर में कहीं बिगड़ तो नहीं रही आपकी सेहत? जानिए साइड इफेक्ट्स

Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home