• Saturday, Feb 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

Sheikh Hasina: मैदान से बाहर, फिर भी गढ़ों में दिखा असर, जानिए कहां पड़े सबसे ज्यादा ‘ना’ वोट

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की जीत हुई, लेकिन शेख हसीना के गढ़ों में 'ना' वोट ज्यादा पड़े. आवामी लीग पर प्रतिबंध और 'नो बोट नो वोट' अभियान ने नतीजों को खास बना दिया.

  • Samachaar Desk | 13 Feb 2026 12:49 PM
Sheikh Hasina: मैदान से बाहर, फिर भी गढ़ों में दिखा असर, जानिए कहां पड़े सबसे ज्यादा ‘ना’ वोट

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में हाल ही में हुए चुनाव और जनमत संग्रह ने देश की राजनीति को एक नई दिशा दे दी है. इस चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी को बड़ी जीत मिली है. वहीं दूसरी ओर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का प्रभाव भी कई इलाकों में साफ दिखाई दिया. खास बात ये रही कि जिन क्षेत्रों को शेख हसीना का गढ़ माना जाता है, वहां बड़ी संख्या में 'ना' के पक्ष में वोट पड़े हैं. ये स्थिति तब बनी जब उनकी पार्टी को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई थी.

आवामी लीग के गढ़ में अलग रुझान

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार गोपालगंज, चटगांव, बंदरबन, रंगमती और खगराचारी जैसे जिलों में 'ना' के पक्ष में अधिक मतदान हुआ. इन इलाकों को लंबे समय से शेख हसीना और उनकी पार्टी आवामी लीग का मजबूत आधार माना जाता रहा है.

ये भी पढें

  • ♦ अमृतसर एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा! बैंकॉक से आए यात्री के बैग से निकला करोड़ों का गांजा
  • ♦ आतिशी वीडियो केस में बड़ा एक्शन! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब पुलिस को दी आखिरी चेतावनी
  • ♦ महाशिवरात्रि पर बड़ा फैसला! चंडीगढ़ में 15 फरवरी को पूरी तरह बंद रहेंगे मीट शॉप और बूचड़खाने

जनमत संग्रह में सरकार ने 'हां' के पक्ष में प्रचार किया था. अंतरिम सरकार का नेतृत्व मोहम्मद यूनुस कर रहे हैं. इसके बावजूद कई इलाकों में मतदाताओं ने 'ना' को चुना, जिसे सरकार के लिए एक झटका माना जा रहा है.

आंकड़ों में क्या कहते हैं नतीजे

बांग्लादेश चुनाव आयोग के अनुसार गोपालगंज में लगभग 2.5 लाख वोट 'ना' के पक्ष में पड़े, जबकि 'हां' को करीब 1.7 लाख वोट मिले. बंदरबन में 'ना' को 90 हजार से हजार वोट मिले, जबकि 'हां' को लगभग 71 हजार वोट मिले. इसी तरह चटगांव में भी 'ना' को 'हां' से ज्यादा सपोर्ट मिला.

चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ. देश में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 12.7 करोड़ बताई गई है. इन आंकड़ों से साफ है कि लोगों ने मतदान में भाग लिया, लेकिन कई क्षेत्रों में सरकार के पक्ष से अलग राय सामने आई.

आवामी लीग पर प्रतिबंध

साल 2024 में सत्ता परिवर्तन के बाद अंतरिम सरकार का गठन हुआ. सरकार बनने के बाद आवामी लीग पर प्रतिबंध लगा दिया गया. इसी कारण पार्टी आम चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकी.

शेख हसीना ने पूरी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि चुनाव निष्पक्ष नहीं थे और उनकी पार्टी को जानबूझकर बाहर रखा गया. उन्होंने ये भी दावा किया कि कई समर्थक मतदान के लिए घरों से नहीं निकले क्योंकि उन्हें अपनी पार्टी का ऑप्शन नहीं मिला.

'नो बोट नो वोट' अभियान का असर

आवामी लीग के समर्थकों ने 'नो बोट नो वोट' नाम से एक अभियान चलाया. 'बोट' पार्टी का चुनाव चिन्ह था. इस अभियान के तहत समर्थकों ने बैलेट पेपर पर 'नो बोट नो वोट' लिखकर उसे मतपेटी में डाला. इसका असर सबसे ज्यादा गोपालगंज में देखा गया, जो शेख हसीना का गृह क्षेत्र है.

इन चुनाव परिणामों ने ये दिखाया है कि बांग्लादेश की राजनीति अभी भी बदलाव के दौर से गुजर रही है. एक ओर नई सरकार को समर्थन मिला है, तो दूसरी ओर विपक्ष की पकड़ भी कई क्षेत्रों में बनी हुई है. आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि देश की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है.

संबंधित ख़बरें
aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 February 2026: किस राशि को मिलेगा काम में बड़ा मौका और किसके रिश्तों में आएगी नई मिठास? जानिए आज का पूरा हाल

hardik pandya

IND vs NAM: पहले मैच में फेल, दूसरे में सुपरस्टार बन गए हार्दिक पंड्या, 10 साल बाद की कोहली की बराबरी

missiles

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने फिर किया बड़ा हथियार सौदा, रूस से खरीदीं 288 S-400 मिसाइलें

image
Most Viewed
Punjab Weather Update

पंजाब में मौसम का बड़ा उलटफेर! 16 फरवरी से बदलेगा मिजाज, बारिश और ठंडी हवाओं की एंट्री

lucky oberoi murder case

लक्की ओबरॉय हत्याकांड में सनसनी! नामजद आरोपी ने जेल से खोला ‘बड़ा राज’

Atishi video controversy

आतिशी वीडियो केस में बड़ा एक्शन! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब पुलिस को दी आखिरी चेतावनी

Punjab News

10वीं के स्टूडेंट्स ध्यान दें! अब कॉपियां नहीं, स्क्रीन पर होगा फैसला, PSEB का बड़ा डिजिटल धमाका

Chandigarh News

महाशिवरात्रि पर बड़ा फैसला! चंडीगढ़ में 15 फरवरी को पूरी तरह बंद रहेंगे मीट शॉप और बूचड़खाने

Amritsar airport drug seizure

अमृतसर एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा! बैंकॉक से आए यात्री के बैग से निकला करोड़ों का गांजा

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home