• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में दोबारा शुरू हुई बैलगाड़ी रेस, सीएम मान करेंगे ऐतिहासिक खेल परंपरा का औपचारिक शुभारंभ

पंजाब में वर्षों से ठप पड़ी एक ऐतिहासिक खेल परंपरा को फिर से नई जान मिलने जा रही है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मंगलवार को लुधियाना की गिल विधानसभा क्षेत्र के मेहमा सिंह वाला गांव स्थित फुटबॉल स्टेडियम में पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ का भव्य शुभारंभ करेंगे.

  • Golu Dwivedi | 29 Jul 2025 02:07 PM
पंजाब में दोबारा शुरू हुई बैलगाड़ी रेस, सीएम मान करेंगे ऐतिहासिक खेल परंपरा का औपचारिक शुभारंभ

पंजाब में वर्षों से ठप पड़ी एक ऐतिहासिक खेल परंपरा को फिर से नई जान मिलने जा रही है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मंगलवार को लुधियाना की गिल विधानसभा क्षेत्र के मेहमा सिंह वाला गांव स्थित फुटबॉल स्टेडियम में पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ का भव्य शुभारंभ करेंगे. यह आयोजन सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि पंजाब की सांस्कृतिक विरासत की वापसी का प्रतीक होगा, जिसने कभी गांवों की मेलों और तीज-त्योहारों को खास बनाया था.

बैलगाड़ी रेस की वापसी को लेकर ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल है। यह पुनरारंभ ‘पंजाब प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (पंजाब अमेंडमेंट) एक्ट’ और ‘पंजाब प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (कंडक्ट ऑफ बैलगाड़ी रेस) रूल्स, 2025’ के लागू होने के बाद संभव हो पाया है। नए कानूनों ने इस परंपरा को कानूनी मान्यता देते हुए पशु कल्याण मानकों के भीतर इसे संचालित करने की अनुमति दी है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

आयोजन स्थल पर तैयारियां जोरों पर

सोमवार को गिल के विधायक जीवन सिंह संगोवाल और नशा मुक्ति मोर्चा के प्रमुख प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि यह आयोजन न केवल पंजाब की सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करेगा, बल्कि युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का माध्यम भी बनेगा.

बलतेज पन्नू ने कहा, “यह पंजाब के लिए ऐतिहासिक क्षण है। मुख्यमंत्री ने एक प्रिय परंपरा को पुनर्जीवित करके यह दिखा दिया है कि वे राज्य की संस्कृति और आम लोगों से गहरा जुड़ाव रखते हैं. उन्होंने बताया कि सीएम भगवंत मान इस कार्यक्रम के दौरान बैलगाड़ी दौड़ के प्रतिभागियों और शौकीनों से भी संवाद करेंगे.

प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम

जिला प्रशासन, वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में, आयोजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. आयोजन में न सिर्फ रेस होगी, बल्कि पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दर्शकों को आकर्षित करेंगे.

परंपरा और कानून के बीच संतुलन

सरकार का उद्देश्य सिर्फ बैलगाड़ी रेस को दोबारा शुरू करना नहीं, बल्कि परंपरा और कानून के बीच संतुलन बनाना है. सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि हर रेस पशु कल्याण के नियमों का पालन करते हुए हो. इससे जहां परंपराओं को सम्मान मिलेगा, वहीं पशुओं की सुरक्षा भी बनी रहेगी.

युवाओं को विरासत से जोड़ने की पहल

बैलगाड़ी रेस की वापसी के साथ राज्य सरकार ग्रामीण युवाओं को उनकी विरासत और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ना चाहती है. यह सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एक पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का जरिया है.

टैग्स:
  • Bhagwant Mann
संबंधित ख़बरें
Operation Mahadev

ऑपरेशन महादेव से हिली पाक सरज़मीं! पहलगाम हमले के गुनहगार सुलैमान शाह समेत 3 आतंकी ढेर

Dog Bite

पंजाब में अब कुत्ते के काटने पर मुफ्त इलाज, मोहल्ला क्लीनिक में मिलेगा एंटी-रेबीज इंजेक्शन, सरकार का बड़ा फैसला

bhagwant mann

मान सरकार का ट्रांसपोर्ट विभाग में बड़ा एक्शन, DTC को नोटिस; 9 कर्मचारियों की छुट्टी!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home