• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

लुधियाना: मेयर से मिलने पहुंचे भाजपा पार्षदों का हंगामा, FIR दर्ज

लुधियाना नगर निगम के जोन-D कार्यालय में भाजपा पार्षदों और समर्थकों ने मेयर इंद्रजीत कौर से मुलाकात के दौरान हंगामा कर दिया।

  • Saurabh | 03 Aug 2025 05:48 PM
लुधियाना: मेयर से मिलने पहुंचे भाजपा पार्षदों का हंगामा, FIR दर्ज

लुधियाना नगर निगम के जोन-D कार्यालय में 1 अगस्त को बड़ा हंगामा हो गया, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद मेयर इंद्रजीत कौर से मुलाकात करने पहुंचे। ये पार्षद अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य न होने की शिकायत लेकर गए थे। लेकिन बात बिगड़ गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

घटना के बाद थाना डिवीजन नंबर-5 में भाजपा के कई पार्षदों और समर्थकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कुलवंत सिंह कांती, विशाल गुलाटी, जतिंदर गोरयन, मुकेश खत्री और गौरवजीत गोरा के नाम केस में शामिल किए हैं। इनके अलावा 20 अज्ञात लोगों पर भी कार्रवाई की गई है। SHO बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि यह मामला गंभीर है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मेयर कार्यालय में तैनात कर्मचारी सौदागर सिंह की शिकायत के अनुसार, भाजपा पार्षद पहले से तय समय पर मिलने आए थे। लेकिन बातचीत के दौरान बहस शुरू हो गई और पार्षदों ने मेयर से ऊंची आवाज़ में बात की। आरोप है कि जब मेयर किसी सार्वजनिक बैठक के लिए जा रही थीं, तो उन्हें जबरन रोकने की कोशिश की गई और उनकी ड्यूटी में बाधा डाली गई।

हंगामे के दौरान भाजपा पार्षदों और समर्थकों ने नारेबाजी भी की और स्थिति और बिगड़ गई। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने पार्षदों को कार्यालय से बाहर निकाला। इसके बाद भाजपा पार्षदों ने मेयर कार्यालय के बाहर धरना दे दिया और कहा कि जब तक मेयर माफी नहीं मांगेंगी, वे धरना जारी रखेंगे।

इस पूरे विवाद पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि पार्षद जनता की परेशानियों को लेकर शांतिपूर्वक बातचीत करने गए थे। अगर FIR दर्ज करनी है, तो मेयर पर भी होनी चाहिए क्योंकि वह खुद धरने में मौजूद थीं। भाजपा हमेशा जनता की आवाज़ उठाती रही है और आगे भी पीछे नहीं हटेगी।

दूसरी ओर, मेयर इंद्रजीत कौर ने सफाई दी कि मीटिंग शांतिपूर्वक चल रही थी और अधिकारियों को समस्याएं हल करने के निर्देश दिए जा रहे थे। लेकिन भाजपा के कुछ पार्षदों ने अचानक ऊंची आवाज में बोलना शुरू कर दिया। शोर सुनकर सुरक्षा कर्मी अंदर आए, जिससे भाजपा पार्षदों ने विवाद खड़ा कर दिया। मेयर का कहना है कि उनकी ओर से किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया गया।

इस विवाद के बाद लुधियाना की सियासत गरमा गई है और अब सभी की निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हैं।

संबंधित ख़बरें
SpiceJet staff

फ्लाइट में एक्स्ट्रा लगेज पर बवाल: चार्ज मांगने पर भड़का सेना अधिकारी, स्पाइसजेट के 4 कर्मचारियों से की मारपीट

BJP Neta

गुरप्रीत सिंह मलूका को भाजपा ने सौंपी बठिंडा ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Crores of rupees stolen

संगरूर के गांव नमोल में करोड़ों की चोरी, 92 तोले सोना और लाखों की नकदी गायब

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home