• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

फ्लाइट में एक्स्ट्रा लगेज पर बवाल: चार्ज मांगने पर भड़का सेना अधिकारी, स्पाइसजेट के 4 कर्मचारियों से की मारपीट

श्रीनगर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट में अतिरिक्त सामान ले जाने को लेकर एक वरिष्ठ सेना अधिकारी और एयरलाइन स्टाफ के बीच विवाद हो गया।

  • Saurabh | 03 Aug 2025 03:48 PM
फ्लाइट में एक्स्ट्रा लगेज पर बवाल: चार्ज मांगने पर भड़का सेना अधिकारी, स्पाइसजेट के 4 कर्मचारियों से की मारपीट

26 जुलाई 2025 को श्रीनगर एयरपोर्ट पर एक बड़ी घटना हुई। स्पाइसजेट एयरलाइंस के बोर्डिंग गेट पर एक वरिष्ठ सेना अधिकारी ने कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब अधिकारी को बताया गया कि उसके पास तय सीमा से ज्यादा सामान है। वह दो हैंडबैग ले जा रहे थे जिनका वजन करीब 16 किलो था, जबकि नियमों के अनुसार केवल 7 किलो तक ही सामान ले जाना allowed है।

स्पाइसजेट के कर्मचारियों ने उन्हें विनम्रता से बताया कि सामान ज्यादा है और उन्हें अतिरिक्त शुल्क देना होगा। लेकिन अधिकारी ने भुगतान करने से मना कर दिया और जबरदस्ती एयरोब्रिज के ज़रिए विमान की ओर जाने लगे। यह एक बड़ा सुरक्षा उल्लंघन था। स्टाफ ने उन्हें रोककर वापस गेट तक लाया।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इसके बाद अधिकारी ने गुस्से में आकर चार कर्मचारियों के साथ मारपीट की। एयरलाइन के मुताबिक, एक कर्मचारी को इतनी जोर से मारा गया कि वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जब दूसरा कर्मचारी उसकी मदद करने के लिए झुका, तो उसे भी जोरदार लात मारी गई जिससे उसके जबड़े और नाक से खून बहने लगा। कुछ कर्मचारियों की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। घटना का वीडियो 3 अगस्त को सामने आया, जिसमें साफ दिख रहा है कि अधिकारी स्पाइसजेट स्टाफ पर हमला कर रहे हैं।

एयरलाइन ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। आरोपी अधिकारी के खिलाफ 'जानलेवा हमला' करने का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, उसे नो-फ्लाई सूची में डालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, यानी वह भविष्य में विमान यात्रा नहीं कर पाएंगे।

स्पाइसजेट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र भेजकर इस हमले की जानकारी दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है।

यह घटना विमान यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों के पालन और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

संबंधित ख़बरें
bhagwant mann

गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब पहुंचे सीएम भगवंत मान, पंजाब की भलाई के लिए की अरदास

अमेरिका में मंदिर जाते समय लापता हुआ भारतीय परिवार, कार दुर्घटना में मिला मृत

अमेरिका में मंदिर जाते समय लापता हुआ भारतीय परिवार, कार दुर्घटना में मिला मृत

 Water level

दिल्ली और यूपी में यमुना-गंगा का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारण

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home