• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बंबीहा गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल

पंजाब के फरीदकोट ज़िले में पुलिस ने दविंदर बंबीहा गैंग के तीन गुर्गों को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। गैंग पर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और फायरिंग का आरोप था।

  • Saurabh | 12 Sep 2025 10:30 AM
पंजाब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बंबीहा गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल

पंजाब के फरीदकोट ज़िले से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने दविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े तीन गुर्गों को पकड़ लिया है। यह गैंग हाल ही में एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और फायरिंग की वारदात में शामिल था।

फरीदकोट की एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोगा का रहने वाला रामजोत सिंह उर्फ जोत भी शामिल है। जब पुलिस उसे हथियार बरामद करने के लिए ले गई, तो उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे घायल हालत में काबू कर लिया। मौके से 32 बोर की पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी मिले हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

दरअसल, जुलाई महीने में कोटकपूरा में इस गैंग ने फिरौती मांगी थी। रकम न मिलने पर 1 सितंबर की रात पीड़ित के घर के बाहर फायरिंग की गई। इस मामले में पुलिस ने तकनीकी जांच की और 7 सितंबर को मोगा के संदीप सिंह उर्फ लवली और रामजोत सिंह उर्फ जोत को लकड़ दाना मंडी से पकड़ लिया। जांच में पता चला कि यह वारदात गैंगस्टर सीमा बरीबुल और जस्म बरीबुल के इशारे पर की गई थी।

इस गैंग को हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी मलकीत सिंह पहले से जेल में था। उसे प्रोडक्शन वारंट पर बाहर लाकर पूछताछ की गई। मलकीत ने खुलासा किया कि फायरिंग में इस्तेमाल पिस्तौल नहर किनारे छिपाई गई थी। जब पुलिस आरोपी रामजोत को हथियार बरामदगी के लिए लेकर गई तो उसने मौके पर भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।

एसएसपी के मुताबिक, रामजोत पर पहले से ही नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट और अन्य मामलों में 3 केस दर्ज हैं। वह हाल ही में 30 जुलाई को ही जेल से बाहर आया था। मलकीत सिंह पर भी नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश जैसे 5 केस दर्ज हैं। तीसरे आरोपी संदीप सिंह पर भी एक मुकदमा दर्ज है।

संबंधित ख़बरें
Samsung Galaxy F17 5G

20 हजार से कम में सैमसंग का धमाका! Galaxy F17 5G लॉन्च, मिलेगा प्रीमियम फीचर्स का तड़का

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: भाग्य, सफलता और नए अवसरों से भरा दिन, पढ़ें अपनी राशि का हाल

 Pitra Chalisa

पितर चालीसा: श्राद्ध और अमावस्या पर जरूर करें यह पाठ, पितृ दोष होगा दूर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home