• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

Aaj Ka Rashifal: भाग्य, सफलता और नए अवसरों से भरा दिन, पढ़ें अपनी राशि का हाल

आज का राशिफल 12 राशियों के लिए नए अवसर, भाग्य और सफलता का संकेत लेकर आया है। मेष और तुला राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक क्षेत्र में तरक्की के योग हैं।

  • Saurabh | 12 Sep 2025 08:58 AM
Aaj Ka Rashifal: भाग्य, सफलता और नए अवसरों से भरा दिन, पढ़ें अपनी राशि का हाल

हर दिन सितारे हमारे जीवन में नए बदलाव और मौके लेकर आते हैं। करियर, धन, रिश्ते और सेहत हर क्षेत्र में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का सीधा असर दिखता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आज किसे तरक्की के मौके मिलेंगे, किसे आर्थिक लाभ होगा और किसे सावधान रहने की ज़रूरत है, तो पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल..

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए सफलता और नए मौकों से भरा रहेगा। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे और आपको नई नौकरी की तलाश करने का मन हो सकता है। परिवार में समझदारी और संतुलन से काम लें। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। शाम को किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन शुभ रहेगा।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन थोड़ा भागदौड़ वाला हो सकता है। ऑफिस या कामकाज में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे समय पर पूरा करना ज़रूरी होगा। किस्मत आपका साथ देगी और आपकी बनाई योजनाएँ सफल होंगी। पुराने पैसे वापस मिल सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

आपके लिए दिन अच्छा और फायदेमंद रहेगा। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापारी लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है और नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे। अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आय का मौका मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ मामलों में सफलता तो मिलेगी, लेकिन शेयर बाजार में निवेश करने वालों को नुकसान हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिल सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। सेहत का ध्यान रखें और खानपान में संतुलन बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo)

आज ऑफिस में संभलकर रहें क्योंकि गुप्त शत्रु परेशानी खड़ी कर सकते हैं। किसी गंभीर मुद्दे पर सबके सामने बोलने से बचें। गलत निवेश से नुकसान हो सकता है। कर्ज लेने या देने से दूर रहें। ससुराल पक्ष के लोगों से रिश्तों में सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन हर मामले में अच्छा रहेगा। धन की बचत होगी और खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। परिवार में सामंजस्य और माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आप जरूरतमंदों की मदद करेंगे। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। ऑफिस में भी कोई उपलब्धि मिल सकती है।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और ऑफिस में पद या अधिकार बढ़ सकते हैं। नई नौकरी या प्रमोशन की संभावना है। व्यापारियों को फायदा और नई डील मिल सकती है। रिश्तों में प्यार और तालमेल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज दिन व्यस्त रहेगा लेकिन फायदे वाला साबित होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक मामलों में किस्मत साथ देगी। शेयर बाजार में लंबे समय के लिए निवेश लाभकारी होगा। अगर सरकार से पैसे फंसे हैं तो आज वापसी मिल सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

आज संपर्कों का फायदा मिलेगा। बड़े और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ देगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। भाग्य आपका साथ देगा और जरूरी काम पूरे होंगे। लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना का खतरा है।

मकर राशि (Capricorn)

आज आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी तभी सफलता मिलेगी। विरोधी परेशानी पैदा करेंगे, लेकिन आप उनसे जीत जाएंगे। आर्थिक योजनाओं से फायदा मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। किसी कर्ज से मुक्ति मिलेगी। दोस्तों के साथ पार्टी का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। ऑफिस में कुछ लोग आपकी तरक्की से जल सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। शादीशुदा लोगों का रिश्ता और भी मजबूत होगा।

मीन राशि (Pisces)

आज लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें और रिश्तों में तालमेल बनाए रखें। परिवार में शांति और प्यार बढ़ेगा। सेहत पर ध्यान दें, मौसमी बीमारी हो सकती है।

संबंधित ख़बरें
Hindi Diwas Shayari 2025

Hindi Diwas Shayari 2025 : मातृभाषा के सम्मान में दिल छूने वाली शायरी, जिसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए!

Bigg Boss 19 Update

Weekend Ka Vaar Surprise: ‘बिग बॉस’ के मंच पर सलमान नहीं, इस बार ये दो एक्टर बनेंगे होस्ट

Samsung Galaxy F17 5G

20 हजार से कम में सैमसंग का धमाका! Galaxy F17 5G लॉन्च, मिलेगा प्रीमियम फीचर्स का तड़का

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home