• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की

नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी।

  • Saurabh | 13 Sep 2025 09:08 AM
पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की

नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने राजनीतिक उथल-पुथल के बीच देश की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। 

मोदी ने एक्स (Twitter) पर लिखा – “नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में पद संभालने पर सुशीला कार्की को शुभकामनाएं। भारत, नेपाल की जनता की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा।”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ नेपाल में Zen- Z के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू हुए। इन प्रदर्शनों में भ्रष्टाचार और खराब शासन को लेकर ओली सरकार को निशाना बनाया गया। पुलिस की कार्रवाई में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर छात्र थे, और सैकड़ों लोग घायल हुए। हालात बिगड़ने पर ओली को इस्तीफ़ा देना पड़ा।

ओली के जाने के बाद भी हिंसा नहीं थमी। मंगलवार को काठमांडू समेत कई शहरों में भीड़ ने संसद और नेताओं के घरों जैसी सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया। सेना की दखल के बाद हालात काबू में आए, लेकिन तब तक 50 से ज्यादा लोग मारे जा चुके थे।

शुक्रवार रात भारत के विदेश मंत्रालय ने सुशीला कार्की के नेतृत्व में बनी अंतरिम सरकार का स्वागत किया। बयान में कहा गया कि भारत, एक पड़ोसी और विकास साझेदार के तौर पर, नेपाल की शांति और समृद्धि के लिए उसके साथ काम करता रहेगा।

इससे पहले मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक बुलाई थी और नेपाल में शांति बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि नेपाल में हो रही हिंसा और युवाओं की मौत बहुत दुखद है। मोदी ने दोहराया कि नेपाल की स्थिरता, शांति और विकास भारत के लिए बेहद जरूरी है।

संबंधित ख़बरें
munnar

एशिया के वो टॉप 8 रूरल एस्केप्स जहां हर कोई जाना चाहता है, मुन्नार ने मारी बाजी

gaurav khanna

Anupamaa में अनुज कपाड़िया की एंट्री पर उठे थे सवाल, प्रोड्यूसर ने कर दिया बड़ा खुलासा

Rashifal

Aaj Ka Rashifal: किसे मिलेगा शुभ समाचार और किसे रहना होगा सतर्क

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home