• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब के लिए बिजली की बरसात! केंद्र सरकार ने 2400 मेगावाट प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी

शनिवार को दिल्ली में उत्तर भारत के बिजली मंत्रियों की बैठक थी, लेकिन असली तूफान तब आया जब पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ETO ने माइक संभाला. सामने बैठे थे केंद्र सरकार के पावरफुल मंत्री मनोहर लाल खट्टर और साथ में मौजूद थे.

  • Sagar | 08 Jun 2025 01:19 PM
पंजाब के लिए बिजली की बरसात! केंद्र सरकार ने 2400 मेगावाट प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी

शनिवार को दिल्ली में उत्तर भारत के बिजली मंत्रियों की बैठक थी, लेकिन असली तूफान तब आया जब पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ETO ने माइक संभाला. सामने बैठे थे केंद्र सरकार के पावरफुल मंत्री मनोहर लाल खट्टर और साथ में मौजूद थे. हरियाणा, हिमाचल, यूपी, राजस्थान से लेकर लद्दाख तक के मंत्री. पर जब बात पंजाब की बिजली की आई, तो हरभजन सिंह ने सीधे 3 नए थर्मल प्लांट्स (800-800 मेगावाट) की मांग ठोंक दी.

हरभजन सिंह ने साफ-साफ कहा- 'पंजाब के पास अपनी कोयले की खानें हैं, लेकिन केंद्र सरकार की 1000 किलोमीटर की ढुलाई सीमा ने विकास को जंजीरों में जकड़ रखा है.' मंत्री ने मांग की कि ये सीमा 1500 किलोमीटर तक बढ़ाई जाए.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

केंद्रीय मंत्री खट्टर ने रोपड़ थर्मल प्लांट की क्षमता बढ़ाने के लिए दो और यूनिट्स को हरी झंडी दे दी. साथ ही एक नया 800 मेगावाट यूनिट भी मंजूर हो गया. यानी अब पंजाब में जल्द ही 2400 मेगावाट बिजली और जुड़ने वाली है.

सोलर पर भी चोट- 'पंजाब की ज़मीन महंगी है भैया!' बैठक में जब सोलर एनर्जी की बात आई तो ईटीओ बोले- "आपने 7000 मेगावाट का लक्ष्य दिया है, लेकिन पंजाब में ज़मीन सोने के भाव है! इसलिए पंजाब सरकार किसी पड़ोसी राज्य में सोलर पार्क लगाने का प्लान बना रही है, जिससे बिजली वहीं से ट्रांसफर की जा सके.

धान सीजन से पहले 1000 मेगावाट की डिमांड, बोले- ‘किसानों को ना भूला जाए!’ हरभजन सिंह ने धान सीजन की चिंता भी सामने रखी. "देश का अन्नदाता पंजाब है, फिर बिजली के लिए भीख क्यों मांगे?" केंद्र से 1000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की मांग रखी गई ताकि खेतों में पंप समय पर चलें, और फसलें सूखने से बचें.

बीबीएमबी जालंधर मामला - ट्रांसफार्मर की अपग्रेड फाइल धूल फांक रही!

ETO ने बताया कि 100 MVA के ट्रांसफार्मर को 160 MVA में अपग्रेड करने की मंजूरी मिल चुकी है, पैसा भी पंजाब देगा – लेकिन फिर भी प्रोजेक्ट लटका हुआ है. उन्होंने कहा – "ये देरी तकनीकी नहीं, राजनीतिक है… और हम अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे!'

3600 करोड़ के बिजली प्रोजेक्ट में कटौती, पंजाब को 300 करोड़ का झटका! ETO ने R.D.S.S. योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि "पहले 60 फीसदी ग्रांट देने की बात थी, अब उसे 40 कर दिया गया है! इस घटबढ़ में पंजाब को 300 करोड़ का नुकसान हो रहा है." उन्होंने नई शर्तों पर मंजूरी की मांग की.

संबंधित ख़बरें
 'मैं अब कहीं नहीं जाना चाहता, बेटे की कब्र से बिलखता रहा पिता; Video शेयर कर BJP ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार

'मैं अब कहीं नहीं जाना चाहता, बेटे की कब्र से बिलखता रहा पिता; Video शेयर कर BJP ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार

'हम खुद को जला देंगे', कौन है कनन सिंह? जिसकी गिरफ्तारी में मणिपुर में फिर से शुरु हुआ बवाल

'हम खुद को जला देंगे', कौन है कनन सिंह? जिसकी गिरफ्तारी में मणिपुर में फिर से शुरु हुआ बवाल

दिल्ली की 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद मर्डर, सूटकेस में मिला शव

दिल्ली की 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद मर्डर, सूटकेस में मिला शव

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home