• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में मास्क की Entry! कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर सरकार, क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन?

पंजाब में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद भगवंत मान सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. एक हफ्ते में एक्टिव केस 12 से बढ़कर 35 हो गए हैं. सरकार ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने और बच्चों, बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं का खास ध्यान रखने की अपील की है.

  • Sagar | 14 Jun 2025 08:55 PM
पंजाब में मास्क की Entry!  कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर सरकार, क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन?

गर्मी के साथ-साथ एक बार फिर कोविड की वापसी का खतरा मंडराने लगा है. देश के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण के हल्के केस सामने आने लगे हैं, और पंजाब भी इससे अछूता नहीं है। बीते एक सप्ताह में पंजाब में कोविड के एक्टिव मामलों में तीन गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है. ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार हरकत में आ गई है और जनता को सचेत करते हुए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में खासतौर पर कमजोर वर्गों को लेकर चिंता जताई गई है. बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है. इसके अलावा जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है, उन्हें भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने से परहेज करने की अपील की गई है। सरकार ने कहा है कि मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें और जहां भी जाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सीएम भगवंत मान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोविड की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और यदि आवश्यक हो तो जिलेवार सख्त कदम उठाए जाएं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पंजाब में कोविड के मामलों की संख्या एक हफ्ते में 12 से बढ़कर 35 हो गई है. हालांकि ये आंकड़ा अभी नियंत्रण में माना जा रहा है, मगर सरकार इसे गंभीरता से ले रही है ताकि स्थिति बिगड़ने से पहले ही सावधानी बरती जा सके.

सरकारी अस्पतालों को सतर्क कर दिया गया है और टेस्टिंग की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही कंटेनमेंट पॉलिसी, ट्रैकिंग सिस्टम और आइसोलेशन सुविधा की समीक्षा भी शुरू हो गई है, सरकार की अपील साफ है जनता सतर्क रहे, स्वास्थ्य संबंधी गाइडलाइंस का पालन करे और किसी भी प्रकार की अफवाह से दूर रहे। किसी को भी हल्की खांसी, बुखार या सांस संबंधी दिक्कत महसूस हो तो तुरंत जांच कराए और डॉक्टर से संपर्क करें.

संबंधित ख़बरें
Jio Data Plans

Jio के धमाकेदार Data प्लान्स! रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और OTT एक्सेस के साथ फुल एंटरटेनमेंट फ्री!

दिल्ली में आएगी नई शराब नीति, फोकस केवल कमाई नहीं, समाज की भलाई पर भी

दिल्ली में आएगी नई शराब नीति, फोकस केवल कमाई नहीं, समाज की भलाई पर भी

Ahmedabad Plane Crash

Viral Video: चमत्कार या आस्था का संदेश? अहमदाबाद प्लेन क्रैश में लड्डू गोपाल की मूर्ति और गीता सही-सलामत मिली!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home