• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

UP Weather Update 17 March: यूपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, इस दिन तेज हवाओं के साथ होगी बारिश!

UP Weather Update 17 March:उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। 17–18 मार्च को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ और धूप रहने का अनुमान है। 19 मार्च से पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

  • Samachaar Desk | 17 Mar 2026 08:25 AM
UP Weather Update 17 March: यूपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, इस दिन तेज हवाओं के साथ होगी बारिश!

UP Weather Update 17 March:उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम लगातार करवट ले रहा है। कहीं हल्की बारिश देखने को मिल रही है तो कहीं तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। हालांकि 17 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक अभी दो दिनों तक ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कई जिलों में बादलों की गरज-चमक भी सुनाई देने की संभावना जताई गई है।

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार 17 मार्च को नोएडा से लेकर वाराणसी तक ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। दिन के समय तेज धूप भी निकल सकती है। 18 मार्च को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहने का अनुमान है। इसके बाद 19 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम सामान्य बना रह सकता है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इन जिलों में तापमान रहेगा इतना

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, अयोध्या, आजमगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, अंबेडकर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, संभल, उन्नाव, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मैनपुरी और झांसी समेत आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान करीब 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

नए पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर अगले 24 से 36 घंटों में दिखाई दे सकता है। इस वजह से यूपी के तराई क्षेत्रों में बादल बढ़ सकते हैं और कहीं-कहीं बारिश के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है, जबकि उसके बाद इसमें 5 से 7 डिग्री तक गिरावट भी आ सकती है। न्यूनतम तापमान में भी हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

लखनऊ में मौसम का हाल

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। दिन में हल्के बादल नजर आ सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना फिलहाल कम है। हालांकि दो दिन बाद यहां हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो पिछले 24 घंटों की तुलना में थोड़ा ज्यादा है।

नोएडा का मौसम अपडेट

नोएडा में भी फिलहाल मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आज यहां अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अगले 24 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई गई है।

संबंधित ख़बरें
Chaitra Navratri 2026 do these things to get durga maa blessings

Chaitra Navratri 2026: इन चीजों का गुप्त दान बदल सकता है आपकी किस्मत

meta facebook new tools to stop copy content

Meta का बड़ा फैसला! अब Facebook पर कॉपी कंटेंट डालना पड़ेगा भारी, क्रिएटर्स को मिलेगा नया पावरफुल टूल

eid ul fitr 2026 date india moon sighting

Eid-ul-Fitr 2026: कब दिखेगा शव्वाल का चांद? जानिए भारत में किस दिन मनाई जाएगी ईद

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home