• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

अमृतपाल सिंह की अश्लील चैट वायरल, डेटिंग ऐप से मिला सुराग

डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक और सांसद अमृतपाल सिंह की एक कथित अश्लील चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

  • Saurabh | 28 Jul 2025 05:15 PM
अमृतपाल सिंह की अश्लील चैट वायरल, डेटिंग ऐप से मिला सुराग

डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला एक पुरानी अश्लील चैट को लेकर सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

टिंडर ऐप से जुड़ी जांच

यह मामला उस समय सामने आया जब पंजाब पुलिस ने फरीदकोट में हुए सामाजिक कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह हरिनौण की हत्या की जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस को शक हुआ कि एक डेटिंग ऐप ‘टिंडर’ पर बना एक अकाउंट अमृतपाल सिंह से जुड़ा हो सकता है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पुलिस ने टिंडर को एक पत्र भेजकर उस अकाउंट की जानकारी मांगी। जवाब में टिंडर ने जो डिटेल भेजी, उसमें एक प्रोफाइल ‘अमृत संधू’ नाम से पाई गई। इसी प्रोफाइल से लड़कियों के साथ अश्लील चैट की गई थी।

अब यही चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सूत्रों के अनुसार, यह प्रोफाइल अमृतपाल सिंह की ही बताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वकील ने बताया बदनाम करने की साजिश

अमृतपाल सिंह के वकील ने इस पूरे मामले को बदनाम करने की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा, "हमें इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यह सब अमृतपाल की छवि खराब करने के लिए किया जा रहा है, खासकर उपचुनाव से पहले।"

हत्या के मामले से जुड़ाव

गौरतलब है कि गुरप्रीत सिंह हरिनौण, जो कि अमृतपाल सिंह के संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े थे, की 9 अक्टूबर 2024 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह उस समय गुरुद्वारे से अपने घर जा रहे थे, जब अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

इस हत्या की जांच के दौरान ही पुलिस को टिंडर अकाउंट की जानकारी मिली, जिससे यह चैट लीक हुई और अब इसने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

इस पूरे मामले ने एक बार फिर अमृतपाल सिंह को विवादों में ला खड़ा किया है। जहां एक ओर पुलिस जांच में जुटी है, वहीं दूसरी ओर अमृतपाल के समर्थक इसे राजनीतिक चाल बता रहे हैं। अब देखना होगा कि जांच में आगे क्या निकलकर आता है और क्या यह आरोप सही साबित होते हैं या नहीं।

संबंधित ख़बरें
Rajnath Singh

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में बोले राजनाथ सिंह – “पेंसिल टूटने पर नहीं, रिजल्ट पर ध्यान देना चाहिए”

Punjab Gov

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: अब आम आदमी क्लीनिक पर मिलेगा रेबीज का मुफ्त इलाज

Bhagwant Mann

World Nature Conservation Day: क्यों जरूरी है प्राकृतिक संसाधनों को बचाना?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home