• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

'रंगला पंजाब' के निर्माण की तैयारी में जुटे सीएम मान, किसानों से ली जमीनी सुझावों की राय

पंजाब सरकार की प्रस्तावित 'लैंड पूलिंग पॉलिसी' को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तीखा विरोध देखने को मिल रहा है. इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को लुधियाना जिले के गांवों में पहुंचे और किसानों से ‘रंगला पंजाब’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए सुझाव मांगे

  • Golu Dwivedi | 28 Jul 2025 12:49 PM
'रंगला पंजाब' के निर्माण की तैयारी में जुटे सीएम मान, किसानों से ली जमीनी सुझावों की राय

पंजाब सरकार की प्रस्तावित 'लैंड पूलिंग पॉलिसी' को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तीखा विरोध देखने को मिल रहा है. इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को लुधियाना जिले के गांवों में पहुंचे और किसानों से ‘रंगला पंजाब’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए सुझाव मांगे। बिना किसी सरकारी तामझाम के सीएम ने पेड़ की छांव में बैठकर लोगों से सीधा संवाद किया और सरकार की नीतियों की जानकारी दी.

सीएम कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भगवंत मान ने लुधियाना जिले के समराला और लिबड़ा गांवों में आम किसानों के साथ जमीन पर बैठकर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को साझा करते हुए किसानों से सुझाव लेकर भविष्य की योजनाओं पर मार्गदर्शन भी लिया.

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

खेतों तक पहुंचा नहरों का पानी: मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने कार्यभार संभाला था, उस समय केवल 21% सिंचाई के लिए नहरों का उपयोग हो रहा था, जो अब बढ़कर 63% तक पहुंच गया है. उन्होंने दावा किया कि यह पहली बार हुआ है जब पंजाब के अंतिम छोर तक नदियों और नहरों का पानी पहुंचा है.उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश के जल संसाधनों को दूसरे राज्यों की ओर मोड़ने से रोकने में बड़ी सफलता हासिल की है.

धान की फसल के लिए बदला गया शेड्यूल

किसानों को अक्टूबर में अधिक नमी के कारण होने वाली समस्याओं से बचाने के लिए, पंजाब सरकार ने धान की बुआई के शेड्यूल में बदलाव किया है। सीएम मान ने बताया कि प्रदेश को विभिन्न जोन में बांटकर फेज़-वाइज़ धान की बुआई की योजना बनाई गई है.उन्होंने कहा, कि मैंने केंद्रीय खाद्य मंत्री से आग्रह किया है कि 15 सितंबर से धान की खरीद शुरू की जाए, जिससे किसानों को बिना किसी परेशानी के फसल बेचने का मौका मिले.

ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਆੜ੍ਹਤੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮੋਢੇ ਨਾਲ ਮੋਢਾ ਜੋੜ ਕੇ ਖੜ੍ਹੀ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕੰਮ ਕਰਨ ਲਈ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਵਧੀਆ ਮਾਹੌਲ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹਾਂ।
----
हमारी सरकार किसानों और आढ़तियों के साथ कंधे से कंधा जोड़कर खड़ी है। हम इन्हें काम करने के लिए सुविधाएं और बेहतर माहौल देने के लिए वचनबद्ध… pic.twitter.com/mBbsu1EM4X

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 27, 2025


मुफ्त इलाज देने वाली पहली योजना: मुख्यमंत्री सेहत योजना

सीएम भगवंत मान ने राज्य सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना का ज़िक्र करते हुए बताया कि यह देश की पहली ऐसी योजना है जो हर निवासी परिवार को ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराती है. उन्होंने कहा कि 'यह योजना पंजाब को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाती है. मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने 15,947 जलमार्गों को पुनर्जीवित किया है, जिससे अब सबसे दूर-दराज़ के गांवों तक भी पानी की पहुंच हो सकी है।

शादियों में सादगी पर ज़ोर

पंजाब में हो रही महंगी और भव्य शादियों पर चिंता जताते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह छोटे किसानों पर आर्थिक बोझ डालती हैं उन्होंने अपील की, “साधारण विवाह आज की ज़रूरत है ताकि किसान कर्ज के दुष्चक्र से बाहर निकल सकें. सीएम मान ने विपक्षी दलों के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि 'वो नेता जो महंगे स्कूलों से पढ़े हैं, न तो शुद्ध पंजाबी पढ़ सकते हैं और न ही बोल सकते हैं, इसीलिए जनता से उनका कोई जुड़ाव नहीं बन पाता.

टैग्स:
  • Bhagwant Mann
संबंधित ख़बरें
indvseng

'ड्रॉ ही था एकमात्र...' बेन स्टोक्स ने किया खुलासा, क्यों बढ़ाया था हाथ मिलाने का ऑफर?

P Chidambaram

पाकिस्तान को फिर दी कांग्रेस ने क्लीन चिट? चिदंबरम के बयान पर BJP बोली– ये इस्लामाबाद की वकील!

Golf Force One with trump

गोल्फ खेलते ट्रंप के पीछे दिखी बुलेटप्रूफ बग्गी, सोशल मीडिया पर नाम पड़ा 'Golf Force One'!

image
Most Viewed
Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा! समीर रिजवी की धमाकेदार पारी ने जीता मैच, देखें Points Table

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home