• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में हाई अलर्ट, ब्यास नदी उफान पर; 35 गांवों में बाढ़, फसलें और घर जलमग्न

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बाद पौंग व भाखड़ा बांध से पानी छोड़े जाने से पंजाब में ब्यास और सतलुज नदी उफान पर हैं। होशियारपुर और आसपास के 35 से अधिक गांवों में बाढ़ आ गई, फसलें और घर जलमग्न हो गए।

  • Saurabh | 26 Aug 2025 05:10 PM
पंजाब में हाई अलर्ट, ब्यास नदी उफान पर; 35 गांवों में बाढ़, फसलें और घर जलमग्न

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और पौंग व भाखड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण पंजाब की नदियां उफान पर हैं। सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के साथ-साथ छोटी मौसमी नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। इस हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट, कपूरथला, होशियारपुर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों के अधिकारियों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर होशियारपुर और टांडा क्षेत्र में बाढ़ ने गंभीर रूप ले लिया है। स्थानीय प्रशासन ने 28 अगस्त तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ब्यास नदी में आए तेज उफान से 35 से ज्यादा गांव जलमग्न हो गए हैं। खेतों में धान और गन्ने की फसलें बर्बाद हो गईं। कई गांव जैसे गंधोवाल, रारा मंड, तल्ही, सलेमपुर और मेवा मियानी पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। कोलियन गांव में तो लगभग सभी घर पानी में डूब गए, जिससे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा। एनजीओ की मदद से मोटरबोट द्वारा 60-70 महिलाओं और बच्चों को निकाला गया।

कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र के आहली कलां गांव में एक अस्थायी बांध टूट गया। ग्रामीण कई दिनों से दिन-रात मेहनत कर बांध को बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तेज बारिश और नदी के दबाव के कारण बांध टूट गया। इसके बाद 35 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया और 36,000 एकड़ से ज्यादा फसल तबाह हो गई।

पंजाब के जल संसाधन मंत्री ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों को भरोसा दिलाया कि नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाढ़ से बचाव के लिए 276 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं और प्रभावित इलाकों में राहत शिविर लगाए गए हैं। वहां भोजन, पानी, दवाइयाँ और मच्छरदानियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस बीच, अमृतसर के मजीठ मंडी इलाके में भारी बारिश के कारण एक तीन मंजिला पुरानी इमारत ढह गई। गनीमत रही कि इमारत खाली थी, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, इस घटना से लोगों में अन्य पुरानी इमारतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

संबंधित ख़बरें
Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, कई नदियाँ खतरे के निशान पर

Noida Dowry Case

पति के अफेयर का सच जानकर दहेज पीड़िता निक्की ने प्रेमिका पर किया हमला, फिर बनी हिंसा की शिकार

Bhagwant Mann

पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान बने तमिलनाडु में मुख्यमंत्री नाश्ता योजना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home