• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में 271 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम मान बोले- "नंबर लाओ, नौकरी पाओ"

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 271 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि अब सरकारी नौकरी सिफारिश से नहीं, बल्कि पढ़ाई और मेरिट के आधार पर मिलती है।

  • Saurabh | 20 Aug 2025 10:25 PM
पंजाब में 271 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम मान बोले-

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए 271 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब पंजाब में नौकरी पाना किसी सपने जैसा नहीं है, बल्कि मेहनत और मेरिट के आधार पर हर युवा नौकरी पा सकता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा – “नंबर लाओ, नौकरी पाओ”।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लोग सोचते थे कि सरकारी नौकरी पाने के लिए किसी बड़े नेता या अधिकारी की सिफारिश लगानी जरूरी है, लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप 55,201 लोगों से पूछ सकते हो जिन्हें नौकरी मिली है, उनमें से किसी ने भी सिफारिश नहीं लगाई। सबको मेहनत और पढ़ाई के दम पर नौकरी मिली है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

युवाओं को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि अब आप सरकार के परिवार का हिस्सा बन गए हैं, इसलिए आपकी जिम्मेदारी है कि ईमानदारी और लगन से काम करें। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जैसे कहा जाता है कि “लड़ाई सैनिक लड़ते हैं, लेकिन नाम जनरलों का होता है” – उसी तरह मेहनत आपने की है, मेरा तो सिर्फ नाम है।

उन्होंने शोले फिल्म का मशहूर डायलॉग “सन्नाटा क्यों है?” का जिक्र करते हुए कहा कि यह डायलॉग हमें सिखाता है कि चाहे आपका रोल बड़ा हो या छोटा, उसे इतनी ईमानदारी और मेहनत से निभाओ कि लोग उसे हमेशा याद रखें।

मान ने अपनी राजनीति की कहानी भी साझा की। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में कोई राजनीति में नहीं था – न चाचा, न मामा। उन्होंने खुद मेहनत करके चुनाव लड़ा और सत्ता तक पहुंचे। आज लोग कहते हैं कि पंजाब में कैसा नया मटेरियल आ गया है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी के विधायकों में 13 डॉक्टर और 7 वकील हैं – यानी सबसे पढ़े-लिखे लोग जनता ने चुने हैं, जो पहले कभी नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि पहले राजनीति सिर्फ जीजा, साला, चाचा या ताया तक सीमित रहती थी। अब पढ़े-लिखे और काबिल लोग राजनीति और सरकार का हिस्सा बन रहे हैं। अंत में, मुख्यमंत्री ने युवाओं को मेहनत और ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी और भरोसा दिलाया कि सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है।

संबंधित ख़बरें
School closed

गौतमबुद्ध नगर में 21 अगस्त को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Delhi News

सीएम रेखा गुप्ता पर हमले से मचा घमासान: बीजेपी-AAP में आरोपों की जंग, AI फोटो ने बढ़ाया विवाद

Punjab News

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 23 IAS और 8 PCS अफसरों का तबादला, तीन जिलों में नए DC नियुक्त

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home