• Friday, May 01, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 23 IAS और 8 PCS अफसरों का तबादला, तीन जिलों में नए DC नियुक्त

पंजाब सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस और 8 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें बठिंडा, संगरूर और मानसा जिलों के डीसी भी बदले गए हैं।

  • Saurabh | 20 Aug 2025 09:37 PM
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 23 IAS और 8 PCS अफसरों का तबादला, तीन जिलों में नए DC नियुक्त

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत 23 आईएएस (IAS) और 8 पीसीएस (PCS) अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें तीन जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) भी शामिल हैं। सरकार के आदेश के अनुसार, बठिंडा जिले का डीसी अब राजेश धीमान होंगे, संगरूर का चार्ज राहुल छाबा को दिया गया है, जबकि नवजोत कौर को मानसा का नया डीसी बनाया गया है।

किसे कहां जिम्मेदारी मिली?

इस फेरबदल में कई अफसरों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। कुछ अहम तैनातियां इस प्रकार हैं –

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

विकास प्रताप सिंह को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।

सुमेर सिंह गुर्जर को प्रमुख सचिव चुनाव विभाग बनाया गया है और उन्हें वित्त आयुक्त सहकारिता विभाग का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है।

मोहम्मद तैयब अब जेल विभाग के सचिव होंगे।

गुरप्रीत सिंह खैहरा को न्याय विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

संदीप हंस को पंजाब सूचना एवं संचार तकनीक निगम लिमिटेड का एमडी बनाया गया है।

गिरिशन दयालन को रजिस्ट्रार सहकारी सेवाएं और साथ ही पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड का एमडी बनाया गया है।

कुलवंत सिंह को डायरेक्टर स्थानीय निकाय विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

बलदीप कौर को विशेष सचिव कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और डायरेक्टर कॉलोनाइजेशन का चार्ज दिया गया है।

परनीत शेरगिल अब राज्य परिवहन आयुक्त होंगे।

जतिंदर सिंह जोरवाल को कर एवं आबकारी विभाग का विशेष सचिव और एक्साइज पटियाला का अतिरिक्त कमिश्नर बनाया गया है।

जसप्रीत सिंह को फूड प्रोसेसिंग विभाग का विशेष सचिव और मिशन डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी अलग-अलग जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जैसे संदीप ऋषि (कमिश्नर, नगर निगम जालंधर), बिक्रमजीत सिंह शेरगिल (कमिश्नर, नगर निगम अमृतसर), आयुष गोयल (एसडीएम तपा), गीतिका सिंह (एडीसी जनरल, मोहाली), और हरप्रीत सिंह (उप सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग)।

सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासन को और बेहतर तरीके से चलाने के लिए किया गया है, ताकि जिलों और विभागों में कामकाज तेज़ी और सुचारु रूप से हो सके।

संबंधित ख़बरें
corruption arrest

Punjab Vigilance: ASI ओम प्रकाश 1.55 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

School closed

गौतमबुद्ध नगर में 21 अगस्त को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Delhi News

सीएम रेखा गुप्ता पर हमले से मचा घमासान: बीजेपी-AAP में आरोपों की जंग, AI फोटो ने बढ़ाया विवाद

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home