• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

सीएम रेखा गुप्ता पर हमले से मचा घमासान: बीजेपी-AAP में आरोपों की जंग, AI फोटो ने बढ़ाया विवाद

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के बाद राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि हमलावर आम आदमी पार्टी से जुड़ा है और AAP नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें साझा कीं।

  • Saurabh | 20 Aug 2025 09:26 PM
सीएम रेखा गुप्ता पर हमले से मचा घमासान: बीजेपी-AAP में आरोपों की जंग, AI फोटो ने बढ़ाया विवाद

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले का मामला अब और बड़ा होता जा रहा है। इस घटना को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच ज़बरदस्त राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं और अब यह विवाद सोशल मीडिया से होते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तक जा पहुंचा है।

बीजेपी विधायक हरीश खुराना का आरोप है कि यह हमला आम आदमी पार्टी से जुड़े व्यक्ति ने किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें आरोपी को आप नेता गोपाल इटालिया के साथ दिखाया गया है। खुराना का कहना है कि यह फोटो साफ़ तौर पर कनेक्शन दिखाती है और उन्होंने अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि यह रिश्ता क्या कहलाता है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

दूसरी ओर, AAP ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। पार्टी का कहना है कि यह तस्वीर असली नहीं है बल्कि AI से बनाई गई है। आप ने एक असली वीडियो जारी किया जिसमें आरोपी मौजूद नहीं है। पार्टी का दावा है कि हरीश खुराना खुद ही झूठी AI फोटो का इस्तेमाल कर बीजेपी को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

आप विधायक अनिल झा ने तो और भी बड़ा आरोप लगाया। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने खुद ही अपने आदमी से हमला करवाया ताकि सहानुभूति और मीडिया का ध्यान मिल सके। उन्होंने इसे पूरी तरह से ‘ड्रामा’ बताया और कहा कि यह कोई असली हमला नहीं था।

वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर इस घटना को "मुख्यमंत्री की हत्या की सुनियोजित साजिश" बताया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान 41 वर्षीय सकरिया राजेशभाई खिमजीभाई (राजकोट, गुजरात निवासी) के रूप में की है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि वह बिना हथियार के था, लेकिन उसके पास एक बैग था जिसमें कपड़े और कुछ दस्तावेज मिले।

पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही लोक सेवक को कर्तव्य से रोकने का भी आरोप लगाया गया है। आरोपी दो दिन पहले दिल्ली आया था और सिविल लाइंस इलाके में रह रहा था। अभी मामले की जांच आईबी और दिल्ली पुलिस की टीम मिलकर कर रही है।

संबंधित ख़बरें
CM Rekha Gupta

Delhi News: हमले के बाद बोलीं सीएम रेखा गुप्ता- सेवा का संकल्प और मजबूत हुआ

corruption arrest

Punjab Vigilance: ASI ओम प्रकाश 1.55 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

School closed

गौतमबुद्ध नगर में 21 अगस्त को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, प्रशासन ने जारी किया आदेश

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home