• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • States

पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार, 14 महीने में आया फैसला

पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार, सिर्फ 14 महीने में आया फैसला; अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर दोष सिद्ध किया, सजा शनिवार को तय होगी।

  • Saurabh | 01 Aug 2025 05:58 PM
पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार, 14 महीने में आया फैसला

कर्नाटक के पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को एक घरेलू नौकरानी से रेप के मामले में अदालत ने दोषी ठहराया है। ये मामला मैसूरु के के.आर. नगर इलाके की एक महिला ने दर्ज कराया था। खास बात यह रही कि सिर्फ 14 महीनों में ही अदालत ने इस गंभीर मामले में फैसला सुना दिया।

जन प्रतिनिधियों के लिए बनी विशेष अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए प्रज्वल को दोषी ठहराया। अब शनिवार को उन्हें कितनी सजा होगी, इसका ऐलान किया जाएगा। अदालत में जब फैसला सुनाया गया, तो प्रज्वल रेवन्ना भावुक हो गए और बाहर निकलते वक्त रोते हुए दिखे।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

महिला ने आरोप लगाया था कि रेवन्ना ने दो बार उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बनाया। यह मामला कर्नाटक की सीआईडी की साइबर क्राइम टीम में दर्ज हुआ था। जांच के दौरान पीड़िता ने वह साड़ी भी अदालत को सौंपी, जो घटना के वक्त उसने पहनी थी। फोरेंसिक जांच में साड़ी पर शुक्राणु मिलने की पुष्टि हुई, जो अदालत में अहम सबूत साबित हुई।

इस मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) और IT एक्ट 2008 की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर शोभा के नेतृत्व में सीआईडी की एक विशेष जांच टीम (SIT) ने इस मामले में 123 सबूत जुटाए और करीब 2,000 पन्नों का आरोप पत्र अदालत में पेश किया।

मुकदमे की शुरुआत 31 दिसंबर 2024 को हुई थी। इसके बाद सात महीनों में अदालत ने 23 गवाहों की गवाही सुनी, वीडियो सबूतों की फॉरेंसिक जांच देखी और घटना स्थल की रिपोर्ट का भी विश्लेषण किया।

प्रज्वल रेवन्ना को जिन धाराओं के तहत दोषी माना गया है, उनमें अलग-अलग सज़ाओं का प्रावधान है।

IPC की धारा 376(2)(के) और 376(2)(एन) के तहत 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।

IPC की धारा 354(A), 354(B), 354(C) के तहत 3 साल तक की सजा दी जा सकती है।

IPC की धारा 506 के तहत 6 महीने तक की सजा हो सकती है।

IPC की धारा 201 के तहत 1 से 7 साल तक की सजा का प्रावधान है।

IT एक्ट की धारा 66(E) के तहत 3 साल तक की जेल हो सकती है।

इस पूरे मामले में अदालत ने तेज़ी से सुनवाई की और साक्ष्यों के आधार पर अपना फैसला सुनाया। अब सभी की नजरें शनिवार को होने वाली सजा के ऐलान पर टिकी हैं।

संबंधित ख़बरें
पंजाब सरकार की बड़ी राहत- 15 अगस्त तक भरें बकाया प्रॉपर्टी टैक्स, नहीं लगेगा ब्याज और जुर्माना

पंजाब सरकार की बड़ी राहत- 15 अगस्त तक भरें बकाया प्रॉपर्टी टैक्स, नहीं लगेगा ब्याज और जुर्माना

बिहार वोटर

बिहार सरकार का धमाकेदार फैसला! मिड-डे मील कर्मियों और हेल्थ इंस्ट्रक्टर्स का सैलरी जंप

India-US relations

भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप के टैरिफ के बाद विदेश मंत्रालय का जवाब – रिश्ते मजबूत और आगे बढ़ते रहेंगे

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home