• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट मांगी गई, जानिए पूरा मामला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में तीस हजारी कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन से मुख्य आरोपी राजेश भाई खीमजी की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है।

  • Saurabh | 31 Oct 2025 09:07 PM
दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट मांगी गई, जानिए पूरा मामला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में गुरुवार को तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस दौरान तिहाड़ जेल प्रशासन को आदेश दिया है कि आरोपी राजेश भाई खीमजी की मेडिकल रिपोर्ट पेश की जाए। दरअसल, राजेश ने अदालत में एक अर्जी दाखिल कर कहा था कि उसे आंखों की रोशनी कमजोर होने और लगातार सिरदर्द की शिकायत है। उसने अदालत से उचित इलाज कराने की मांग की थी।

अगली सुनवाई 1 नवंबर को

कोर्ट ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई, जो 1 नवंबर 2025 को होगी, से पहले आरोपी की पूरी मेडिकल रिपोर्ट जमा कराई जाए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों आरोपियों राजेश भाई खीमजी और सैयद तसहीन रजा को चार्जशीट की कॉपी भी उपलब्ध कराई। अदालत ने यह मामला अब दस्तावेजों की जांच के लिए सूचीबद्ध कर दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस इस केस में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। दोनों पर दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हमला करने का आरोप है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

जन सुनवाई के दौरान हुआ था हमला

यह हमला 20 अगस्त 2025 को हुआ था, जब सीएम रेखा गुप्ता अपने सिविल लाइंस स्थित आवास पर ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम कर रही थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन पर अचानक हमला कर दिया। मुख्य आरोपी की पहचान राजकोट (गुजरात) के रहने वाले 41 वर्षीय ऑटो रिक्शा ड्राइवर राजेश भाई खीमजी भाई सकारिया के रूप में हुई थी। हमले के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने उसके सहयोगी तहसीन सैयद को भी हिरासत में ले लिया।

किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला?

दिल्ली पुलिस ने राजेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है

धारा 109: हत्या का प्रयास

धारा 132: लोक सेवक के कार्य में बाधा डालना

धारा 221: सरकारी कार्य में रुकावट पैदा करना

इस मामले में फिलहाल जांच जारी है, और कोर्ट की अगली सुनवाई में मेडिकल रिपोर्ट और दस्तावेजों की समीक्षा की जाएगी।

संबंधित ख़बरें
SUV

ग्रामीण बाजार में हुंडई की पकड़ मजबूत! SUV और छोटी शहरों ने बदली कंपनी की किस्मत

cold

Cold Relief Remedy : जुकाम और बंद नाक में राहत पाने के आसान घरेलू नुस्खे

wedding

Shadi Muhurat November 2025 : साल का बड़ा शुभ दिन देवउठनी एकादशी, जानें नवंबर में कब हैं विवाह के मुहूर्त

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home