• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

सीएम रेखा गुप्ता ने सरदार पटेल स्कूल से शुरू की इलेक्ट्रिक बस सेवा, कहा– दिल्ली अब पहले जैसी नहीं रही

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय से इलेक्ट्रिक स्कूल बस सेवा की शुरुआत की। इस पहल को बच्चों की सुरक्षित यात्रा और दिल्ली के स्वच्छ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम बताया गया।

  • Saurabh | 26 Aug 2025 05:26 PM
सीएम रेखा गुप्ता ने सरदार पटेल स्कूल से शुरू की इलेक्ट्रिक बस सेवा, कहा– दिल्ली अब पहले जैसी नहीं रही

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय में इलेक्ट्रिक स्कूल बस सेवा की शुरुआत की। इस मौके पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद थीं। इस पहल को बच्चों की सुरक्षित यात्रा और दिल्ली के स्वच्छ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल विद्यालय ने इलेक्ट्रिक बस को अपनी परिवहन व्यवस्था में शामिल करके पूरे शहर के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। इससे बच्चों को प्रदूषण से सुरक्षित यात्रा मिलेगी और दिल्ली को साफ हवा व हरित भविष्य की राह दिखेगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल और शिक्षकों की इस पहल के लिए सराहना भी की।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश हरित भारत और स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार जल्द ही सभी स्कूलों में हरित प्रतियोगिताएं शुरू करेगी ताकि बच्चे शुरू से ही स्वच्छता, प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बना सकें। साथ ही स्कूलों को इलेक्ट्रिक बस सेवा अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब दिल्ली पहले जैसी नहीं रही। पहले यहां सिर्फ गंदगी नजर आती थी, लेकिन अब उपराज्यपाल और सरकार के प्रयासों से जगह-जगह पार्क और हरित क्षेत्र विकसित हो चुके हैं। इलेक्ट्रिक स्कूल बसें इसी बदलाव की नई शुरुआत हैं, जो बच्चों को स्वच्छ और आधुनिक यात्रा सुविधा देंगी।

रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर दिल्ली के सभी स्कूल बच्चों की यात्रा के लिए इलेक्ट्रिक बसों का इस्तेमाल करने लगें, तो शहर का प्रदूषण स्तर काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने सरदार पटेल विद्यालय की तारीफ करते हुए कहा कि यह कदम बच्चों को पर्यावरण से जोड़ने और उन्हें जिम्मेदारी सिखाने का अच्छा तरीका है।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि स्कूल बच्चों को अच्छे संस्कार और सही दिशा देते हैं। अगर बच्चे शुरू से ही समझेंगे कि सफाई और पर्यावरण संरक्षण असली देशभक्ति है, तो वे कभी गलत राह पर नहीं जाएंगे।

अंत में उन्होंने कहा कि सरदार पटेल विद्यालय की यह पहल मिसाल है और सरकार की कोशिश रहेगी कि आने वाले समय में हर स्कूल इलेक्ट्रिक बसों की फ्लीट से जुड़ सके। यह दिल्ली के भविष्य और बच्चों की सेहत दोनों के लिए एक शानदार कदम है।

संबंधित ख़बरें
Noida Dowry Case

पति के अफेयर का सच जानकर दहेज पीड़िता निक्की ने प्रेमिका पर किया हमला, फिर बनी हिंसा की शिकार

Bhagwant Mann

पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान बने तमिलनाडु में मुख्यमंत्री नाश्ता योजना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

Punjab floods

पंजाब में हाई अलर्ट, ब्यास नदी उफान पर; 35 गांवों में बाढ़, फसलें और घर जलमग्न

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home