• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • States

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 महीने में 5वीं घटना

केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलीकॉप्टर रविवार सुबह रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट सहित 7 लोगों की मौत हो गई।

  • Saurabh | 15 Jun 2025 12:30 PM
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 महीने में 5वीं घटना

रविवार सुबह उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब 5:20 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन थोड़ी देर बाद उसका संचार संपर्क टूट गया।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के अधिकारी अनिरुद्ध भंडारी ने पुष्टि की कि हादसे में सभी सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक पायलट, पांच यात्री और एक बच्चा शामिल था।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मारे गए लोगों की पहचान:

कैप्टन राजवीर सिंह चौहान (पायलट)

राजकुमार सुरेश जयसवाल (41) – महाराष्ट्र

श्रद्धा राजकुमार जयसवाल (35)

काशी (23 महीने का बच्चा)

विक्रम (46) – रुद्रप्रयाग

विनोद देव (66) – बिजनौर, यूपी

तुस्ती सिंह (29) – बिजनौर, यूपी

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा था जब अचानक मौसम खराब हो गया। पायलट ने हेलीकॉप्टर को घाटी से निकालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों ने जब गौरीकुंड के पास धुआं उठते देखा, तब पता चला कि हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है।

40 दिन में पांच हेलीकॉप्टर हादसे

चारधाम यात्रा के दौरान 40 दिनों में यह पांचवां हेलीकॉप्टर हादसा है। इससे पहले 7 जून को एक हेलीकॉप्टर गुप्तकाशी-गौरीकुंड मार्ग पर बारसू के पास गिरा था, लेकिन उसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान:

उन्होंने कहा, "यह बेहद दुखद घटना है। सभी बचाव दल मौके पर हैं। मैं बाबा केदार से सभी की सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।"

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा:

कुछ दिन पहले एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 (बोइंग 787-8) अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद मेघानीनगर इलाके में मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिर गई, जिससे 270 लोगों की जान चली गई।

इस विमान में 242 यात्री, 10 क्रू सदस्य और ग्राउंड पर मौजूद 29 लोग शामिल थे। हादसे में 5 एमबीबीएस छात्र भी मारे गए। विमान में आग लग गई थी और दुर्घटना बहुत भीषण थी।

ये दोनों घटनाएं एक बार फिर हवाई यात्रा की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

संबंधित ख़बरें
pryagraj

बिना शोर-शराबे मानवता का संदेश, सर्जनों ने चुपचाप किया रक्तदान

Aaj ka Rashifal 15 June, 2025

Aaj Ka Rashifal 15 June : इन 3 राशियों की खुलने वाली है किस्मत जानें अन्य का हाल

 फिर से करवा ली न बेइज्जती!  इजरायल-ईरान पर बोले पाक पीएम; लेकिन ट्वीट में लिखा 'I Condom'

फिर से करवा ली न बेइज्जती! इजरायल-ईरान पर बोले पाक पीएम; लेकिन ट्वीट में लिखा 'I Condom'

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home