• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • States

'कब्र बन गई क्लासरूम', हादसे से कांपा झालावाड़! अब तक पांच की मौत- कई घायल

राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. पीपलोदी सरकारी स्कूल की छत अचानक ढह गई, जिसमें चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई

  • Golu Dwivedi | 25 Jul 2025 11:34 AM
'कब्र बन गई क्लासरूम', हादसे से कांपा झालावाड़! अब तक पांच की मौत- कई घायल

राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. पीपलोदी सरकारी स्कूल की छत अचानक ढह गई, जिसमें चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त स्कूल में करीब 40 छात्र और शिक्षक मौजूद थे.

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत दल मौके पर पहुंचे. चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कई छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में स्कूल की जर्जर बिल्डिंग को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

हादसा सुबह 8:30 बजे के करीब, छत गिरते ही मच गई चीख-पुकार

मिली जानकारी के अनुसार, मनोहर थाना के पीपलोदी सरकारी स्कूल की बिल्डिंग काफी जर्जर हालत में थी. शुक्रवार सुबह 8:30 बजे जैसे ही बच्चे कक्षाओं में पहुंचे, अचानक इमारत की छत भरभराकर गिर गई. बच्चे और शिक्षक कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पूरा मलबा गिर चुका था. झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पीटीआई को बताया, 'चार बच्चों की मौत हो गई है और 17 अन्य घायल हैं. 10 बच्चों को झालावाड़ रेफर किया गया है, जिनमें तीन से चार की हालत गंभीर है.

बचाव कार्य में जुटे स्थानीय लोग और JCB मशीनें

हादसे के तुरंत बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए. मलबे में फंसे बच्चों और स्टाफ को बाहर निकालने के लिए चार जेसीबी मशीनें बुलाई गईं. मौके पर जिला प्रशासन और आपदा राहत दल भी पहुंच चुका है. जब अभिभावकों को हादसे की जानकारी मिली, तो वे बदहवासी में स्कूल पहुंचे. अस्पतालों में भी परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी. घायल बच्चों को मनोहर थाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल बच्चों को झालावाड़ रेफर किया गया है.

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, जांच के आदेश

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, 'मैंने जिला अधिकारियों को घायल बच्चों के इलाज की उचित व्यवस्था करने और किसी भी तरह की दिक्कत न होने देने के निर्देश दिए हैं. मैंने कलेक्टर से बात की है और हादसे की जांच के आदेश दिए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इमारत कैसे गिरी. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, स्कूल की इमारत की हालत बेहद खराब थी और इसके बारे में कई बार शिकायतें भी की जा चुकी थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब जब हादसा हो गया, तब प्रशासन हरकत में आया है.

संबंधित ख़बरें
rishi kapoor

3 साल की उम्र में पहली बार कैमरे के सामने आए थे ऋषि कपूर, ये था उनका पहला सीन

wednesday

स्ट्रेंजर थिंग्स’ और ‘वेडनेसडे’ की स्टार्स की रिचनेस वॉर – जानें किसकी जेब सबसे ज्यादा भारी है!

kisan

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त खतरे में! सिर्फ वही किसान पाएंगे पैसे जिन्होंने पूरे किए ये 3 जरूरी काम

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home