• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • States

गुजरात में अल-कायदा से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार, मोबाइल ऐप से मिटा देते थे सबूत

गुजरात एटीएस ने अल-कायदा की विचारधारा फैलाने और फर्जी नोटों के कारोबार में शामिल चार आतंकियों को गिरफ्तार किया। आरोपी मोबाइल ऐप्स से अपने चैट्स और सबूत ऑटो-डिलीट कर देते थे।

  • Saurabh | 23 Jul 2025 06:24 PM
गुजरात में अल-कायदा से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार, मोबाइल ऐप से मिटा देते थे सबूत

गुजरात एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ते) ने अल-कायदा से जुड़े चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन पर फर्जी नोटों का धंधा करने और आतंकी विचारधारा फैलाने का आरोप है। पकड़े गए आतंकियों के नाम हैं – मोहम्मद फैक, मोहम्मद फरदीन, सेफुल्लाह कुरैशी और जीशान अली। इनमें से एक को दूसरे राज्य से पकड़ा गया।

सोशल मीडिया और ऑटो-डिलीट ऐप्स का इस्तेमाल

एटीएस के मुताबिक, ये लोग अल-कायदा की सोच और प्रोपेगेंडा को सोशल मीडिया और कुछ खास मोबाइल ऐप्स के जरिए फैलाते थे। ये ऐसे ऐप्स का इस्तेमाल करते थे जो अपने आप चैट और डेटा डिलीट कर देते हैं, ताकि सबूत न मिल सकें।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

लंबे समय से थे संपर्क में

जांच में पता चला है कि आरोपी काफी समय से अल-कायदा के संपर्क में थे। वे सोशल मीडिया के ज़रिए संगठन से जुड़े थे और गुजरात में आतंकवादी गतिविधियों की योजना बना रहे थे। एटीएस ने जब उन्हें ऐसी बातों पर चर्चा करते पाया, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ जारी, सोशल मीडिया की भी जांच

फिलहाल चारों से पूछताछ चल रही है। उनके मोबाइल, चैट और सोशल मीडिया अकाउंट की गहराई से जांच की जा रही है।

क्या है अल-कायदा?

अल-कायदा एक कुख्यात अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन है जिसकी शुरुआत अफगानिस्तान में हुई थी। इसे ओसामा बिन लादेन और उनके गुरु शेख अब्दुल्ला अज़्ज़ाम ने शुरू किया था। यह संगठन दुनिया के कई देशों में हमले कर चुका है और 9/11 जैसे बड़े आतंकी हमलों में शामिल रहा है। पहले यह अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सक्रिय था और बाद में तालिबान के संरक्षण में काम करता रहा। गुजरात में हुई ये गिरफ्तारी आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

संबंधित ख़बरें
punjab

ओवरस्पीडिंग फॉर्च्यूनर में लगे थे 4 हूटर, ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला; लुधियाना-मालेरकोटला रोड पर पुलिस ने पकड़ा

Parliament discussion

29 जुलाई से संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की चर्चा होगी

Indigo flight

इंडिगो की अहमदाबाद-दीव फ्लाइट के इंजन में आग, उड़ान रद्द, सभी यात्री सुरक्षित

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home