• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

ओवरस्पीडिंग फॉर्च्यूनर में लगे थे 4 हूटर, ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला; लुधियाना-मालेरकोटला रोड पर पुलिस ने पकड़ा

लुधियाना से मालेरकोटला की ओर जा रही एक तेज़ रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने न केवल नियमों को तोड़ा बल्कि सड़क पर अपनी मनमानी भी दिखाई। गाड़ी में अनधिकृत रूप से चार हूटर लगे हुए थे और चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था.

  • Golu Dwivedi | 23 Jul 2025 02:24 PM
ओवरस्पीडिंग फॉर्च्यूनर में लगे थे 4 हूटर, ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला; लुधियाना-मालेरकोटला रोड पर पुलिस ने पकड़ा

लुधियाना से मालेरकोटला की ओर जा रही एक तेज़ रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने न केवल नियमों को तोड़ा बल्कि सड़क पर अपनी मनमानी भी दिखाई। गाड़ी में अनधिकृत रूप से चार हूटर लगे हुए थे और चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था. पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर गाड़ी को रोका और नियमों के उल्लंघन के लिए सख्त चालान किया.

यह घटना उस समय सामने आई जब ट्रैफिक पुलिस ने ओवरस्पीडिंग और सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ था. स्पीड राडार मशीन की मदद से पुलिस वाहनों की रफ्तार पर नज़र रख रही थी, इसी दौरान यह मामला पकड़ में आया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

4 हूटर और हवा से बातें करती फॉर्च्यूनर

ट्रैफिक पुलिस को सूचना मिली थी कि लुधियाना से मालेरकोटला की दिशा में एक फॉर्च्यूनर कार तेज़ रफ्तार में जा रही है और उसमें लगातार हूटर बजाए जा रहे हैं. जब पुलिस ने गाड़ी को नाके पर रोका, तो नजारा हैरान कर देने वाला था. गाड़ी में एक नहीं, बल्कि चार हूटर लगे हुए थे और चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था.

पुलिस ने मौके पर की सख्त कार्रवाई

नाके की निगरानी कर रहे एएसआई नीलकंठ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए न केवल चारों हूटर उतरवाए, बल्कि ड्राइविंग लाइसेंस न दिखाने और ओवरस्पीडिंग के चलते मौके पर चालान भी किया. पुलिस ने बताया कि इस तरह की गाड़ियों से आम जनता को डर का माहौल महसूस होता है, इसलिए ऐसे वाहनों पर सख्ती जरूरी है.

लगातार जारी है ओवरस्पीडिंग के खिलाफ अभियान

ए.एस.आई. नीलकंठ के अनुसार, “पुलिस विभाग द्वारा ओवरस्पीड और नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हमारा मकसद सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखना है.

नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को नहीं मिलेगी राहत लुधियाना पुलिस का यह कड़ा रुख साफ संकेत है कि अब सड़क पर मनमानी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. हूटर लगाकर वीआईपी बनने की कोशिश करने वालों पर अब कानूनी शिकंजा और कसने जा रहा है.

संबंधित ख़बरें
bhagwant mann

पंजाब में चुपचाप हुआ बड़ा बदलाव! सरकार ने इस अहम विभाग का नाम बदल दिया, नोटिफिकेशन जारी

Jagdeep

संसद में खाली सीटें, NDA की ताकत और 394 का जादुई आंकड़ा – जानिए VP चुनाव की पूरी इनसाइड स्टोरी

aap

गुजरात में बीजेपी पर आम आदमी पार्टी का वार, केजरीवाल और मान दो दिवसीय दौरे पर करेंगे रैली

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home