• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

जो रूट को क्लीन बोल्ड करना पड़ा भारी? MCC ने बताया अकाश दीप की गेंद 'नो बॉल' थी या नहीं!

इंग्लैंड और भारत के बीच हाल ही में खेले गए एजबेस्टन टेस्ट में एक गेंद को लेकर क्रिकेट जगत में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. भारत के तेज़ गेंदबाज़ अकाश दीप द्वारा इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को क्लीन बोल्ड करने वाली गेंद पर सवाल उठे थे कि वह 'नो बॉल' थी या नहीं.

  • Golu Dwivedi | 08 Jul 2025 11:57 AM
 जो रूट को क्लीन बोल्ड करना पड़ा भारी? MCC ने बताया अकाश दीप की गेंद 'नो बॉल' थी या नहीं!

इंग्लैंड और भारत के बीच हाल ही में खेले गए एजबेस्टन टेस्ट में एक गेंद को लेकर क्रिकेट जगत में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. भारत के तेज़ गेंदबाज़ अकाश दीप द्वारा इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को क्लीन बोल्ड करने वाली गेंद पर सवाल उठे थे कि वह 'नो बॉल' थी या नहीं. सोशल मीडिया से लेकर कमेंट्री बॉक्स तक चर्चा गर्म रही. लेकिन अब इस विवाद पर आधिकारिक रूप से विराम लग गया है. क्रिकेट के नियमों की सर्वोच्च संस्था मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने स्पष्ट कर दिया है कि वह डिलीवरी पूरी तरह से वैध थी.

यह स्पष्टीकरण सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि अकाश दीप की गेंदबाज़ी में किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ था और जो रूट की विकेट एकदम वैध थी, जिसने भारत को टेस्ट में बड़ी बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कैसे खड़ा हुआ विवाद?

दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन अकाश दीप ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को बोल्ड कर दिया. लेकिन रीप्ले में दिखा कि उनका पिछला पैर रिटर्न क्रीज़ से बाहर लैंड कर रहा है, जो आमतौर पर 'नो बॉल' मानी जाती है. बीबीसी की कमेंटेटर एलिसन मिशेल ने ऑन एयर कहा था, “गेंदबाज का पिछला पैर रिटर्न क्रीज के बाहर साफ दिख रहा है और फिर भी इसे 'नो बॉल' नहीं दिया गया.

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट ने भी इसे नो बॉल माना, जबकि भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने इसे पूरी तरह वैध बताया। हालांकि ऑन-फील्ड अंपायरों क्रिस गाफनी और शारफुद्दौला सैकत ने आउट का फैसला बरकरार रखा और थर्ड अंपायर पॉल रीफेल ने हस्तक्षेप नहीं किया।

MCC ने क्या कहा?

अब MCC ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के टेस्ट मैच के चौथे दिन अकाश दीप की डिलीवरी को लेकर सवाल उठे थे. कुछ फैंस और कमेंटेटर्स इसे नो बॉल मान रहे थे, लेकिन MCC स्पष्ट करता है कि वह निर्णय नियमों के अनुसार सही था. उन्होंने नियम 21.5.1 का हवाला देते हुए बताया कि गेंदबाज़ के डिलीवरी स्ट्राइड में पिछला पैर क्रीज के अंदर और उस पर न हो, तो गेंद वैध मानी जाती है।"

MCC के मुताबिक, जिस पल अकाश दीप का पिछला पैर ज़मीन पर टच हुआ, वह रिटर्न क्रीज़ के भीतर था, बाद में अगर पैर का कोई हिस्सा बाहर चला भी गया तो उससे फर्क नहीं पड़ता. जो रूट की विकेट मैच के टर्निंग पॉइंट में से एक थी, जब इंग्लैंड 608 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रहा था. इस विकेट के बाद इंग्लैंड का स्कोर 50/3 हो गया और टीम अंततः 271 रन पर सिमट गई. भारत ने यह मैच 336 रनों से जीतकर सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली.

संबंधित ख़बरें
Archita Phukan

कौन है 'असम की सुंदरी' BebyDoll Archita Phukan? सोशल में मचा हल्ला की पोर्न इंडस्ट्री में रख दी कदम

हैदराबाद का परिवार- फाइल फोटो

हैदराबाद का एक पूरा परिवार अमेरिका में खाक! गलत दिशा में आए ट्रक ने छीनी चार जानें

bhagwant mann

लुधियाना-पश्चिम और गुजरात उपचुनाव: अरविंद केजरीवाल ने बताया 2027 का सेमीफाइनल, विपक्ष पर जमकर बरसे भगवंत मान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home