• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

ये भेदभाव नहीं तो क्या, बॉल सिलेक्शन में गड़बड़ी? टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर लगाए सीधे आरोप!

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें भारतीय टीम ने आईसीसी मैच रेफरी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि इंग्लैंड को मैच बॉल चुनने में पक्षपातपूर्ण सुविधा दी जा रही है.

  • Golu Dwivedi | 31 Jul 2025 12:30 PM
ये भेदभाव नहीं तो क्या, बॉल सिलेक्शन में गड़बड़ी? टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर लगाए सीधे आरोप!

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें भारतीय टीम ने आईसीसी मैच रेफरी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि इंग्लैंड को मैच बॉल चुनने में पक्षपातपूर्ण सुविधा दी जा रही है. खासतौर पर लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान एक निर्णायक मोड़ पर गेंद के बिगड़ने के बाद, इंग्लैंड को जो गेंद दी गई वह 30–35 ओवर पुरानी थी, जिससे मैच का रुख पूरी तरह पलट गया.

तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाज़ी से इंग्लैंड 271/7 पर संघर्ष कर रहा था, लेकिन गेंद के बिगड़ने के बाद जो बदलाव हुआ उसने मैच का पूरा परिदृश्य बदल दिया. भारत ने मैच में महज़ 22 रन से हार झेली, और अब भारतीय खेमा इस विवाद को गंभीर मान रहा है.

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

लॉर्ड्स टेस्ट में गेंद बदलने पर उठा विवाद

भारतीय टीम अधिकारियों का कहना है कि लॉर्ड्स टेस्ट में 10 ओवर के बाद ही ड्यूक्स बॉल अपनी शेप खो बैठी थी, और अंपायरों ने अपने स्टैंडर्ड रिंग्स से जांच के बाद गेंद बदलने का फैसला लिया. लेकिन भारतीय खेमे के अनुसार, उन्हें जो रिप्लेसमेंट बॉल दी गई वह 10 ओवर पुरानी नहीं थी.

एक भारतीय टीम अधिकारी ने Indian Express को बताया कि अंपायरों के पास 10 ओवर पुरानी गेंद नहीं थी, इसलिए हमें 30–35 ओवर पुरानी गेंद थमा दी गई. स्कोरबोर्ड देखकर देखिए कैसे मैच का रुख बदला. गेंदबाज़ों को स्विंग नहीं मिली और इंग्लैंड ने आसानी से रन बनाए.

ICC प्रोटोकॉल पर सवाल

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, रिप्लेसमेंट बॉल उसी उम्र की होनी चाहिए जितनी पुरानी मौजूदा गेंद होती है. लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट में इस प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ. भारतीय अधिकारियों ने ये भी आरोप लगाया कि गेंद की उम्र की जानकारी टीम को नहीं दी जाती. जब आप गेंद बदलते हैं, तो आपको यह नहीं बताया जाता कि नई गेंद कितनी पुरानी है. अगर हमें बताया गया होता कि वो गेंद 30–35 ओवर पुरानी है, तो हम 10 ओवर पुरानी डिफॉर्म्ड गेंद से ही खेलना पसंद करते. यह नियम बदलने की ज़रूरत है.

क्या इंग्लैंड को मिल रहा है पक्षपात?

रिपोर्ट के अनुसार, सीरीज़ में उपयोग की जा रही ड्यूक्स गेंदों में जो गहरे लाल रंग की होती है, वो ज्यादा स्विंग देती है। भारतीय अधिकारी ने दावा किया कि एक बार जब उन्होंने उस गहरी गेंद की मांग की, तो उन्हें बताया गया कि वह इंग्लैंड द्वारा दूसरी नई गेंद के तौर पर चुन ली गई है. हम कुछ आरोप नहीं लगा रहे, लेकिन जब हमने वो डार्क शेड वाली गेंद मांगी, तो कहा गया कि इंग्लैंड ने उसे दूसरी नई गेंद के तौर पर चुन लिया है. सही प्रक्रिया यह होनी चाहिए कि गेंद का चयन मैच रेफरी के कमरे में हो, न कि स्थानीय अंपायर के साथ ड्रेसिंग रूम में.

भारत की ICC से अपील

भारतीय टीम प्रबंधन ने आईसीसी से नियमों में बदलाव की मांग की है ताकि टीमों को रिप्लेसमेंट बॉल के बारे में पूरी जानकारी दी जा सके और चयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जा सके. यह मुद्दा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ रहा है और देखना होगा कि आईसीसी इस पर क्या रुख अपनाता है.

संबंधित ख़बरें
surgery

रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप: धरती कांपी, सर्जरी नहीं रुकी – डॉक्टरों के जज़्बे को सलाम

2008 मालेगांव ब्लास्ट केस

2008 मालेगांव ब्लास्ट केस: 17 साल बाद सभी 7 आरोपी बरी, साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित को नहीं मिला दोषी ठहराने लायक सबूत

मोदी- ट्रंप

भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद, बदले ट्रंप के तेवर; कहा- 'इंडिया रूस के साथ क्या करता है हमें मतलब नहीं'

image
Most Viewed
Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा! समीर रिजवी की धमाकेदार पारी ने जीता मैच, देखें Points Table

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home