• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद, बदले ट्रंप के तेवर; कहा- 'इंडिया रूस के साथ क्या करता है हमें मतलब नहीं'

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% आयात शुल्क लगाने के बाद एक बार फिर तीखी टिप्पणी करते हुए भारत की व्यापार नीतियों और रूस के साथ उसके रिश्तों को निशाने पर लिया है.

  • Golu Dwivedi | 31 Jul 2025 12:21 PM
भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद, बदले ट्रंप के तेवर; कहा- 'इंडिया रूस के साथ क्या करता है हमें मतलब नहीं'

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% आयात शुल्क लगाने के बाद एक बार फिर तीखी टिप्पणी करते हुए भारत की व्यापार नीतियों और रूस के साथ उसके रिश्तों को निशाने पर लिया है. ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट करते हुए भारत की उच्च शुल्क दरों की आलोचना की और कहा कि भारत की रूस से नजदीकियां उसे परेशान नहीं करतीं, लेकिन यह दोनों देश अपनी 'मरी हुई अर्थव्यवस्थाओं' को साथ लेकर डूब सकते हैं.

ट्रंप का यह बयान उस दिन आया जब उन्होंने भारत पर उच्च टैरिफ लगाने का एलान किया था. उन्होंने भारत के साथ व्यापार में बाधाओं, सैन्य और ऊर्जा समझौतों के साथ-साथ BRICS में भारत की भागीदारी को भी अपनी नाराज़गी का कारण बताया.

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

ट्रंप बोले – भारत से व्यापार इसलिए नहीं होता क्योंकि टैक्स ज्यादा हैं

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है क्योंकि उनके टैक्स दुनिया में सबसे ज्यादा हैं. ये बहुत ज्यादा और बेहद परेशान करने वाले गैर-आर्थिक व्यापारिक अवरोध हैं. भारत को दोस्त कहा जाता है, लेकिन उनके साथ व्यापार नहीं हो पाता. ट्रंप ने यह भी कहा कि अब भारत शुल्कों में बड़ी कटौती करने को तैयार है, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि यदि कोई सौदा नहीं भी होता है, तो वह टैरिफ लगाना जारी रखेंगे. रूस के साथ भारत के रिश्तों पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा, 'मुझे इस बात की कोई परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है. वे अपनी मरी हुई अर्थव्यवस्थाओं को साथ लेकर डूब सकते हैं, मुझे फर्क नहीं पड़ता.

BRICS पर भी बरसे ट्रंप, कहा- डॉलर पर हमला बर्दाश्त नहीं

ट्रंप ने BRICS देशों (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका) को अमेरिका विरोधी समूह करार दिया. उन्होंने कहा, “BRICS अमेरिका के खिलाफ है और भारत इसका हिस्सा है. ये डॉलर पर हमला है और हम किसी को भी ऐसा करने नहीं देंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि BRICS अमेरिकी डॉलर को चुनौती देता है, तो अमेरिका सभी BRICS देशों पर 10% टैरिफ लगा सकता है.

मेदवेदेव को ट्रंप की चेतावनी- “शब्दों को संभालकर बोलें'

पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने ट्रंप पर “अल्टीमेटम गेम” खेलने का आरोप लगाया और कहा कि इस रवैये से अमेरिका खुद युद्ध की ओर बढ़ेगा. इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, 'मेदवेदेव को अपने शब्दों को संभालकर बोलना चाहिए. वह बहुत ही खतरनाक ज़ोन में प्रवेश कर रहे हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म न कर पाने पर पुतिन से निराश हैं और शांति समझौते की समयसीमा अब 50 दिन से घटाकर सिर्फ 10–12 दिन कर दी गई है.

ट्रंप और मोदी की दोस्ती पर भी बोले

हालांकि ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘मित्र’ कहा, लेकिन व्यापार के संदर्भ में उन्होंने भारत की नीतियों को अमेरिका के खिलाफ बताया. उन्होंने कहा, “भारत BRICS का हिस्सा है जो अमेरिका विरोधी है, और हम अभी भारत के साथ व्यापार पर बातचीत कर रहे हैं. देखते हैं क्या होता है.

संबंधित ख़बरें
 S jaishankar in parliament

'कान खोलकर सुन ले विपक्ष...': जयशंकर का करारा जवाब, ट्रंप की दखल की बात को बताया झूठा

surgery

रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप: धरती कांपी, सर्जरी नहीं रुकी – डॉक्टरों के जज़्बे को सलाम

2008 मालेगांव ब्लास्ट केस

2008 मालेगांव ब्लास्ट केस: 17 साल बाद सभी 7 आरोपी बरी, साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित को नहीं मिला दोषी ठहराने लायक सबूत

image
Most Viewed
Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा! समीर रिजवी की धमाकेदार पारी ने जीता मैच, देखें Points Table

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home