• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

2008 मालेगांव ब्लास्ट केस: 17 साल बाद सभी 7 आरोपी बरी, साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित को नहीं मिला दोषी ठहराने लायक सबूत

मुंबई की एनआईए अदालत ने 2008 मालेगांव ब्लास्ट केस में बड़ा फैसला सुनाया है. गुरुवार को अदालत ने भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया.

  • Golu Dwivedi | 31 Jul 2025 12:09 PM
2008 मालेगांव ब्लास्ट केस: 17 साल बाद सभी 7 आरोपी बरी, साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित को नहीं मिला दोषी ठहराने लायक सबूत

मुंबई की एनआईए अदालत ने 2008 मालेगांव ब्लास्ट केस में बड़ा फैसला सुनाया है. गुरुवार को अदालत ने भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया. कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसियां आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश नहीं कर सकीं और जांच के दौरान कई प्रक्रियात्मक त्रुटियां पाई गईं.

29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए इस विस्फोट में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. इस केस का ट्रायल 17 वर्षों तक चला, जिसमें सैकड़ों गवाह पेश किए गए, लेकिन आरोप साबित नहीं हो सके.

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

सबूतों के अभाव में मिली राहत

कोर्ट ने कहा कि आरोपियों पर लगाए गए आरोप 'संदेह से परे' साबित नहीं हो सके. मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ यह साबित नहीं किया जा सका कि विस्फोट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल उन्हीं की थी. वहीं, प्रसाद पुरोहित के घर से RDX रखने के कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले.

जांच में गंभीर तकनीकी चूकें

अदालत ने जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्पॉट पंचनामा सही तरीके से नहीं किया गया था. मोटरसाइकिल की चैसिस नंबर साध्वी प्रज्ञा की गाड़ी से मिलती जरूर है, लेकिन यह अकेला तथ्य उनके खिलाफ निर्णायक सबूत नहीं माना जा सकता.

सीक्रेट मीटिंग और वॉयस टेस्ट भी साबित नहीं हुए

कोर्ट ने यह भी कहा कि अभियोजन पक्ष यह सिद्ध नहीं कर सका कि किसी प्रकार की गुप्त बैठकें हुई थीं. साथ ही, वॉयस टेस्ट भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नहीं किया गया, जिससे आरोपियों के खिलाफ सबूत कमजोर पड़ गए.

कौन-कौन थे आरोपी?

साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित के अलावा, मेजर (सेवानिवृत्त) रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी भी इस मामले में आरोपी थे। पहले यह केस महाराष्ट्र एटीएस ने जांचा था, जिसे 2011 में एनआईए को सौंप दिया गया था.

एनआईए की दलीलें और कोर्ट की प्रतिक्रिया

एनआईए ने अदालत में कहा कि यह विस्फोट मुस्लिम बहुल मालेगांव में सांप्रदायिक तनाव फैलाने, लोगों में दहशत पैदा करने और देश की आंतरिक सुरक्षा को चुनौती देने की साजिश का हिस्सा था. एनआईए का दावा था कि सभी आरोपी सक्रिय रूप से इस साजिश में शामिल थे. एनआईए ने सबूतों को "प्रासंगिक, विश्वसनीय और भरोसेमंद" बताया, लेकिन कोर्ट ने उन्हें अपर्याप्त माना.

गवाहों के मुकरने से कमजोर हुई केस की नींव

मुकदमे के दौरान कुल 323 गवाह पेश किए गए, जिनमें से 37 गवाह मुकर गए. यह भी इस केस की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक रहा. इस केस में चार्ज फ्रेम होने के बाद 2018 में सुनवाई शुरू हुई थी, जो 19 अप्रैल 2025 को पूरी हुई और फैसला अब सुनाया गया है. अदालत ने कहा कि इन 17 वर्षों में मामले की निष्पक्षता बनाए रखने के बावजूद अभियोजन पक्ष अपने आरोपों को साबित करने में असमर्थ रहा.

संबंधित ख़बरें
WTC

WCL ड्रामा: इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने से किया इनकार

 S jaishankar in parliament

'कान खोलकर सुन ले विपक्ष...': जयशंकर का करारा जवाब, ट्रंप की दखल की बात को बताया झूठा

surgery

रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप: धरती कांपी, सर्जरी नहीं रुकी – डॉक्टरों के जज़्बे को सलाम

image
Most Viewed
Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा! समीर रिजवी की धमाकेदार पारी ने जीता मैच, देखें Points Table

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home