कहते हैं प्यार में ताज और तख्त मायने नहीं रखते। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर पाब्लो गावी ने। एक तरफ स्पेन की राजकुमारी लियोनोर थीं, जिनका प्यार और राजगद्दी गावी को मिल सकती थी, लेकिन गावी का दिल किसी और के लिए धड़कता है। वह हैं खूबसूरत इंफ्लुएंसर एना पेलायो। सोशल मीडिया पर जब गावी उनके साथ खुलकर नजर आए, तो जैसे तूफान सा आ गया। लोग कहने लगे — शहजादी देश की हो सकती है, दिल की रानी तो एना ही है।
एना पेलायो, स्पेन के सेविले शहर की रहने वाली 22 वर्षीय स्टूडेंट और उभरती हुई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। पिछले कुछ महीनों में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है, खासतौर पर जब उन्होंने गावी की मां और बहन के साथ एक तस्वीर साझा की थी। तभी से कयास लगाए जाने लगे थे कि गावी और एना रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीबी बताए जाते हैं और अब सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को फॉलो करते हैं।
2022 में अफवाह उड़ी कि स्पेन की राजकुमारी लियोनोर, गावी की दीवानी हैं। राजा फेलिप VI ने भी एक मौके पर गावी से एक छोटी जर्सी पर साइन करवाया था, जिसे लियोनोर के लिए माना गया। फिर 2024 में जब गावी स्पेन की यूरो कप विजेता टीम का हिस्सा बने और शाही महल का दौरा हुआ, तब लियोनोर और गावी की मुलाकात ने इन चर्चाओं को और हवा दी। मगर जल्द ही ये भी खबर आई कि गावी ने किसी भी शाही प्रस्ताव को ठुकरा दिया क्योंकि उन्हें अपने फुटबॉल करियर से समझौता मंजूर नहीं।
मर्द जिससे मोहब्बत करले फिर उसके लिए वह किसी राजकुमारी को भी ठुकरा सकता है ????
— shakti singh meena (@Shaktisinghswm) May 27, 2025
स्पेन की फुटबॉल टीम Gavi ने स्पेन की राजकुमारी का प्रपोजल ठुकरा दिया है
Gavi ने पूरी दुनिया के सामने गर्ल फ्रेंड को लाकर बता दिया है कि उनके दिल की प्रिंसेस तो उनकी गर्ल फ्रेंड है pic.twitter.com/sWqyBKrk0G
जब बार्सिलोना ने ला लीगा का खिताब जीतने के बाद परिवारों के साथ मैदान में जश्न मनाया, तब गावी अपनी गर्लफ्रेंड एना पेलायो के साथ कैमरे में कैद हुए। इसके बाद सोशल मीडिया पर मानो बम फट गया। लोगों ने एना और प्रिंसेस की तुलना शुरू कर दी। कुछ ने गावी के फैसले की सराहना की तो कुछ ने ताज ठुकराने को मूर्खता कहा।
Copyright © 2026 The Samachaar
