• Friday, Apr 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

Google प्ले स्टोर से गायब हुआ Byju’s, छात्रों और अभिभावकों के बीच मचा बवाल, जानें क्या है पूरा मामला!

लोकप्रिय लर्निंग ऐप Byju's को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है. इसकी वजह Amazon Web Services (AWS) को बकाया भुगतान न करना है. हालांकि ऐप अब भी iOS यूजर्स के लिए Apple App Store पर उपलब्ध है. Byju’s इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है और इसके खिलाफ दिवालियापन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है.

  • Samachaar Desk | 27 May 2025 08:36 PM
Google प्ले स्टोर से गायब हुआ Byju’s, छात्रों और अभिभावकों के बीच मचा बवाल, जानें क्या है पूरा मामला!

भारत का लोकप्रिय एजुकेशनल ऐप Byju's गूगल प्ले स्टोर से अचानक हटा दिया गया है, जिससे लाखों छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल बन गया है. यह ऐप चौथी से 12वीं तक के छात्रों को लर्निंग कंटेंट मुहैया कराता है. साथ ही अलग-अलग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में मदद करता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप को हटाने की वजह Amazon Web Services (AWS) को बकाया भुगतान न करना है, जो कि Byju's के क्लाउड सर्विस वेंडर के रूप में काम करता है.

iOS यूजर्स को राहत, लेकिन सेवाओं पर असर

हालांकि एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ऐप प्ले स्टोर से हटा दिया गया है, लेकिन iOS यूजर्स इसे अब भी Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, Byju’s की दूसरी ऐप्स जैसे- Byju's Exam Prep और Think and Learn Premium अभी भी प्ले स्टोर पर मौजूद हैं. लेकिन कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि इन ऐप्स में वीडियो स्ट्रीमिंग और पेड कंटेंट जैसी सेवाएं ठीक से काम नहीं कर रही हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

आर्थिक संकट से जूझ रही है कंपनी

Byju’s इस वक्त गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रही है. कंपनी के खिलाफ दिवालियापन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और एक Insolvency Resolution Professional (IRP) इसकी वित्तीय स्थिति की निगरानी कर रहा है. AWS ने बताया कि वे अप्रैल 2024 से Byju’s की पैरेंट कंपनी Think and Learn Pvt. Ltd. से भुगतान की मांग कर रहे हैं. लेकिन भुगतान न होने की स्थिति में गूगल ने ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया.

क्या वापसी करेगा Byju's ऐप?

फिलहाल इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ऐप दोबारा कब तक प्ले स्टोर पर लौटेगा. लेकिन अगर कंपनी AWS और अन्य वित्तीय जिम्मेदारियों को सुलझा लेती है, तो ऐप की वापसी मुमकिन है. छात्रों और पेरेंट्स को सलाह है कि जब तक स्थिति स्पष्ट न हो, वैकल्पिक लर्निंग साधनों पर भरोसा करें.

संबंधित ख़बरें
Lahori Namak

पाचन से लेकर Weight Loss तक में कारगर है Lahori Namak, क्या जानते हैं आप?

Housefull 5

Housefull 5: एक बार फिर Trend कर रहा ‘छोटी बच्ची हो क्या’ वाला Viral Meme, वजह जान आप भी हो जाएंगे लोट-पोट!

ITR

आयकर रिटर्न की डेडलाइन बढ़ी, अब 15 सितंबर तक का मिला समय

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home