बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार आलिया भट्ट को हाल ही में फ्रांस के प्रतिष्ठित Cannes Film Festival में अपने स्टनिंग लुक्स से वाहवाही बटोरते देखा गया. वहां से लौटते ही आलिया ने एक पल भी आराम नहीं किया और सीधे स्पेन में अपनी दोस्त तान्या साहा गुप्ता और डेविड एंजेलोव की डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल होने पहुंच गईं. तस्वीरों और वीडियो में आलिया को ब्राइड्समेड के रूप में देखा जा सकता है, जहां वो लाल और हरे रंग के लहंगा-चोली और सिर पर स्टाइलिश स्कार्फ बांधे बेहद ट्रेडिशनल और कूल अंदाज में नजर आ रही हैं.
आलिया भट्ट का यह वेडिंग लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनके साथ उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर भी नजर आईं, जिन्होंने बैंगनी रंग का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था. दोनों का मस्ती भरा अंदाज़ और धमाकेदार डांस मूव्स फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं. आलिया का यह देसी अंदाज़ और उनका सॉफ्ट ग्लैमर टच सभी को इंप्रेस कर रहा है.
alia bhatt in spain for her best friend’s wedding… omg look at her ???????? pic.twitter.com/EmJWM6rgZe
— ????♀️ (@softiealiaa) May 27, 2025
सोशल मीडिया यूजर्स आलिया की तारीफ करते नहीं थक रहे. एक यूजर ने लिखा, “ये लड़की तो हर लुक में परफेक्ट लगती है”, वहीं दूसरे ने कहा, “दुल्हन से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है”. कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा कि आलिया या तो काम कर रही होती हैं या फंक्शन अटेंड कर रही होती हैं, शायद सोती ही नहीं. एक ने यह तक कह दिया कि “राहा को भी इस जश्न में साथ लाना चाहिए था”.
Alia Bhatt at her friend's wedding ???? pic.twitter.com/ARLOOPIgW4
— Alia's nation (@Aliasnation) May 27, 2025
फैशन और फंक्शन के बीच आलिया का वर्क मोड भी ऑन है. जल्द ही वो फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी. खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं, जिनके साथ आलिया पहले गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आ चुकी हैं.
आलिया का ग्लोबल चार्म और एक्टिव शेड्यूल यह साबित करता है कि वो ना सिर्फ एक शानदार एक्ट्रेस हैं, बल्कि फैशन और फेम दोनों की रानी हैं.
Copyright © 2026 The Samachaar
