• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

0 पर 2 विकेट... 311 रन पीछे! फिर भी भारत ने कर दिया कमाल, इंग्लैंड के छूटे पसीने!

मैनचेस्टर टेस्ट मैच भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक यादगार वापसी के तौर पर दर्ज हो गया है. इंग्लैंड ने भले ही मैच की पहली तीन पारियों में पूरी पकड़ बनाए रखी हो, लेकिन अंतिम दिन भारत की जिद और संयम ने मुकाबले को ड्रा की ओर मोड़ दिया.

  • Golu Dwivedi | 29 Jul 2025 02:15 PM
0 पर 2 विकेट... 311 रन पीछे! फिर भी भारत ने कर दिया कमाल, इंग्लैंड के छूटे पसीने!

मैनचेस्टर टेस्ट मैच भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक यादगार वापसी के तौर पर दर्ज हो गया है. इंग्लैंड ने भले ही मैच की पहली तीन पारियों में पूरी पकड़ बनाए रखी हो, लेकिन अंतिम दिन भारत की जिद और संयम ने मुकाबले को ड्रा की ओर मोड़ दिया. 0 पर दो विकेट गंवाने और 311 रन से पिछड़ने के बाद भारत ने जिस अंदाज़ में वापसी की, वह किसी टेस्ट क्लासिक से कम नहीं था.

इस मुकाबले में शुभमन गिल, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर की पारियों ने न सिर्फ मैच बचाया, बल्कि इंग्लैंड को मानसिक रूप से भी झकझोर दिया. हालांकि, अंतिम घंटे में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के समय से पहले ड्रॉ के प्रस्ताव को ठुकराए जाने से जो विवाद खड़ा हुआ, उसने एक बार फिर खेल भावना और प्रतिस्पर्धा के बीच की रेखा को चर्चा में ला दिया.

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

जडेजा-सुंदर के शतकों से बदला मुकाबले का रुख

जब भारत 0/2 के स्कोर पर था और विशाल 311 रनों के घाटे में था, तब शुभमन गिल (103) और केएल राहुल (90) ने पारी को संभालते हुए इंग्लैंड की उम्मीदों को झटका दिया। इसके बाद रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने शतक जमाकर यह सुनिश्चित कर दिया कि मुकाबला भारत हार नहीं रहा है.

भारतीय बल्लेबाजों ने न सिर्फ टिककर बल्लेबाज़ी की, बल्कि इंग्लैंड को विकेट के लिए तरसा दिया। मैदान पर 140 ओवर तक खड़े रहने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी थक गए और उनका धैर्य जवाब देने लगा.

स्टोक्स की झुंझलाहट, ड्रॉ की पेशकश ठुकराए जाने पर सवाल

मैच के अंतिम घंटे में जब भारतीय बल्लेबाज अच्छी लय में थे और गेंदबाजों पर दबदबा बना चुके थे, तब बेन स्टोक्स ने खेल को समय से पहले समाप्त करने का प्रस्ताव रखा. लेकिन जडेजा और सुंदर ने इसे ठुकरा दिया. इससे नाराज होकर स्टोक्स ने तंज कसते हुए कहा, 'क्या जडेजा को हार्री ब्रूक और बेन डकेट जैसे पार्ट-टाइम बॉलर्स के खिलाफ शतक बनाने में मजा आ रहा है? बाद में स्टोक्स ने यह भी कहा कि "10-11 रन अतिरिक्त बना लेने से जडेजा और सुंदर की शानदार बल्लेबाज़ी की अहमियत कम नहीं होती.

कुक ने स्टोक्स को दिखाया आईना, कहा- निराश इंग्लैंड की हताशा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने स्टोक्स के बयान से असहमति जताते हुए कहा, 'यह भारत के लिए सही फैसला था। वे इससे जो आत्मविश्वास और लय लेंगे, वह सीरीज में आगे काम आएगी. जब आप 140 ओवर मैदान पर होते हैं, तो निराशा होना स्वाभाविक है. कुक ने यह भी कहा कि इंग्लैंड की बौखलाहट इस कदर थी कि उन्होंने गेंदबाज़ी का मज़ाक बना दिया. हार्री ब्रूक ने ऐसी गेंदें फेंकीं जिन्हें ‘लॉलीपॉप’ कहा जा सकता है – न लाइन, न लेंथ। लेकिन कुक ने दो टूक कहा कि "पांच साल बाद लोग सिर्फ इन शतकों को याद रखेंगे, ब्रूक की 37mph की गेंदों को नहीं.

भारत ने दिखाई मानसिक दृढ़ता, इंग्लैंड को कर दिया निरुत्तर

इस मैच ने एक बार फिर दिखा दिया कि टेस्ट क्रिकेट सिर्फ स्कोर नहीं, सोच और साहस का खेल है. भारत ने इंग्लैंड की हर रणनीति को धैर्य से जवाब देते हुए मुकाबला अपने पक्ष में मोड़ दिया. इस ड्रा ने न केवल भारत की लड़ने की क्षमता को उजागर किया, बल्कि इंग्लैंड को भी यह एहसास कराया कि मुकाबला अंतिम गेंद तक खेलना चाहिए.

संबंधित ख़बरें
Dog Bite

पंजाब में अब कुत्ते के काटने पर मुफ्त इलाज, मोहल्ला क्लीनिक में मिलेगा एंटी-रेबीज इंजेक्शन, सरकार का बड़ा फैसला

bhagwant mann

मान सरकार का ट्रांसपोर्ट विभाग में बड़ा एक्शन, DTC को नोटिस; 9 कर्मचारियों की छुट्टी!

bhagwant mann

पंजाब में दोबारा शुरू हुई बैलगाड़ी रेस, सीएम मान करेंगे ऐतिहासिक खेल परंपरा का औपचारिक शुभारंभ

image
Most Viewed
Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा! समीर रिजवी की धमाकेदार पारी ने जीता मैच, देखें Points Table

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home