• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

जून में ही क्यों मनाया जाता है प्राइड मंथ? जानिए उस विद्रोह की कहानी जिसने पूरी दुनिया को बदल दिया!

जून का महीना प्राइड मंथ के रूप में LGBTQIA+ समुदाय की पहचान, अधिकार और संघर्ष को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. इसकी शुरुआत 1969 के न्यूयॉर्क स्थित स्टोनवॉल विद्रोह से हुई, जब पहली बार समुदाय ने पुलिस अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई.

  • Samachaar Desk | 12 Jun 2025 09:04 AM
जून में ही क्यों मनाया जाता है प्राइड मंथ? जानिए उस विद्रोह की कहानी जिसने पूरी दुनिया को बदल दिया!

हर साल जून का महीना दुनिया भर में इंद्रधनुषी रंगों से सज जाता है, लेकिन इसके पीछे सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन की विरासत है. LGBTQIA+ कम्युनिटी के लिए ये महीना सिर्फ सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि अपनी पहचान, अधिकार और आत्मसम्मान के स्ट्रगल को सलाम करने का समय है.

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि प्राइड मंथ जून में ही क्यों मनाया जाता है? इसके पीछे छिपी है एक ऐतिहासिक घटना, जिसने दुनिया भर में समानता की लड़ाई को एक नई दिशा दी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

1969 का स्टोनवॉल विद्रोह

LGBTQIA+ समुदाय को उस दौर में केवल सामाजिक भेदभाव ही नहीं, बल्कि पुलिस की दमनकारी कार्रवाइयों का भी सामना करना पड़ता था. न्यूयॉर्क का “स्टोनवॉल इन” बार अक्सर पुलिस रेड का शिकार होता था, लेकिन एक रात सबकुछ बदल गया.

जब पुलिस ने वहां फिर से छापा मारा, तो इस बार लोगों ने चुपचाप गिरफ्तारी नहीं दी. ट्रांसजेंडर, ड्रैग क्वीन्स और क्वीर समुदाय के अन्य सदस्यों ने मिलकर पहली बार खुलकर विरोध किया. कई दिनों तक चले इस आंदोलन को “स्टोनवॉल विद्रोह” के नाम से जाना गया और यहीं से शुरू हुई एक वैश्विक क्रांति.

पहली परेड से लेकर आज के उत्सव तक का सफर

28 जून 1970 को स्टोनवॉल विद्रोह की पहली सालगिरह पर न्यूयॉर्क की सड़कों पर LGBTQIA+ समुदाय ने “क्रिस्टोफर स्ट्रीट लिबरेशन डे मार्च” निकाला. ये इतिहास की पहली प्राइड परेड मानी जाती है.

इसके बाद लॉस एंजेलेस, शिकागो और अन्य शहरों में भी इसी तरह की परेड्स का आयोजन हुआ. धीरे-धीरे जून का महीना “प्राइड मंथ” के रूप में पहचान बनाने लगा.

रेनबो फ्लैग

1978 में कलाकार गिल्बर्ट बेकर ने एक झंडा डिजाइन किया जो आज प्राइड का ग्लोबल सिंबल है — रेनबो फ्लैग.

हर रंग का एक खास मतलब है:

लाल – जीवन नारंगी – उपचार हरा – प्रकृति नीला – शांति बैंगनी – आत्मा

आज भले ही प्राइड इवेंट्स में नाच, गाना और फैशन दिखता हो, लेकिन इसकी जड़ें समानता के संघर्ष में हैं.ये वो वक्त है जब LGBTQIA+ लोग अपने अनुभव साझा करते हैं, अपनी आवाज बुलंद करते हैं और समाज से स्वीकृति की मांग करते हैं.

संबंधित ख़बरें
Kari Patta Ke Fayde

गर्मी में पेट की हर प्रॉब्लम का रामबाण इलाज! बस पिएं ये हरा जूस, गैस-अपच सब गायब

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 12 June, 2025 : शक, मोहब्बत या दूरी? आज का दिन इन राशियों के रिश्तों में मच सकता है हड़कंप!

Health Tips

बुजुर्गों की ये कहावत अब डॉक्टर भी मानते हैं सही – जानिए क्यों खाना खाते वक्त पानी पीना हो सकता है खतरनाक!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home