• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

बुजुर्गों की ये कहावत अब डॉक्टर भी मानते हैं सही – जानिए क्यों खाना खाते वक्त पानी पीना हो सकता है खतरनाक!

"खाने के पहले पानी पीने वाला योगी, साथ पीने वाला भोगी और बाद में पीने वाला रोगी" — ये कहावत सिर्फ कहने भर की नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ा गहरा राज छुपाए बैठी है. लेकिन क्या आप जानते हैं इसका असली मतलब और आपकी सेहत पर इसका असर? जवाब हैरान कर सकता है!

  • Samachaar Desk | 12 Jun 2025 08:46 AM
बुजुर्गों की ये कहावत अब डॉक्टर भी मानते हैं सही – जानिए क्यों खाना खाते वक्त पानी पीना हो सकता है खतरनाक!

“खाने के पहले पानी पीने वाला योगी, खाने के साथ भोगी और खाने के बाद रोगी” — यह कहावत आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन क्या कभी इसके पीछे की वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक सोच को समझा है?

दरअसल, हमारी दादी-नानी या बुजुर्ग ऐसी कहावतों के जरिए हमें एक गहरी लाइफस्टाइल से जुड़ी सीख देते हैं. इस कहावत का सीधा संबंध हमारे पाचन तंत्र और लाइफस्टाइल से है. इस विषय पर हमने शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. श्रेय श्रीवास्तव से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि ये कहावत भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति, खासकर आयुर्वेद, से गहराई से जुड़ी है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

डॉ. श्रीवास्तव बताते हैं कि भोजन से पहले पानी पीना पाचन अग्नि (Digestive Fire) को सक्रिय करता है, जिससे खाना बेहतर तरीके से पचता है. ये आदत वजन नियंत्रण में भी मदद कर सकती है क्योंकि इससे पेट पहले से थोड़ा भर जाता है और हम ओवरईटिंग से बच जाते हैं.

“खाने के साथ पानी पीने वाला भोगी”

भोजन करते समय पानी पीने से पेट में मौजूद एंजाइम्स और पाचक रस पतले हो जाते हैं. इसका असर ये होता है कि भोजन धीमी गति से पचता है और कभी-कभी अधपचा रह जाता है.

भोगी शब्द का प्रयोग इसलिए किया गया है क्योंकि ऐसा व्यक्ति तात्कालिक सुख को प्राथमिकता देता हैस्वाद- के लिए आदतें बदलता है, चाहे वो शरीर को नुकसान क्यों न पहुंचाएं.

“खाने के बाद पानी पीने वाला रोगी”

डॉ. श्रेय के अनुसार, खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट में एसिड और पित्त का संतुलन बिगड़ सकता है. इसका परिणाम होता है गैस, अपचन, सूजन और लंबे समय में मोटापा जैसी समस्याएं.

इसीलिए इस आदत को “रोगी” से जोड़ा गया है- यानी बीमारियों को न्योता देने वाली आदत.

क्या है सही तरीका पानी पीने का?

भोजन से 30 मिनट पहले पानी पीना फायदेमंद है. भोजन के दौरान कम मात्रा में, केवल जरूरत पड़ने पर घूंट-घूंट पीना चाहिए. खाने के बाद पानी पीने में कम से कम 30–45 मिनट का अंतर रखें.

निष्कर्ष: कहावत में छिपा है सेहत का विज्ञान

ये प्राचीन कहावत केवल शब्दों का खेल नहीं, बल्कि हमारे शरीर के काम करने के तरीके को ध्यान में रखते हुए बनी है. अगर हम पानी पीने की सही टाइमिंग को समझें और अपनाएं, तो न सिर्फ पाचन दुरुस्त रहेगा, बल्कि जीवन भी अधिक संतुलित और रोगमुक्त होगा.

संबंधित ख़बरें
Raja Raghuwanshi Murder case

संस्कार नहीं दिए तो…, कैलाश विजयवर्गीय का Raja Raghwanshi हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, Sonam पर कसा तीखा तंज! देखें Video

Kari Patta Ke Fayde

गर्मी में पेट की हर प्रॉब्लम का रामबाण इलाज! बस पिएं ये हरा जूस, गैस-अपच सब गायब

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 12 June, 2025 : शक, मोहब्बत या दूरी? आज का दिन इन राशियों के रिश्तों में मच सकता है हड़कंप!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home