• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

गर्मी में पेट की हर प्रॉब्लम का रामबाण इलाज! बस पिएं ये हरा जूस, गैस-अपच सब गायब

Summer Healthcare Tips: गर्मी में पेट की समस्याएं जैसे गैस, अपच, उल्टी और मतली आम हैं. इनसे राहत पाने के लिए करी पत्ता और नींबू का जूस एक नेचुरल और असरदार उपाय है. यह जूस पाचन तंत्र को सुधारता है, शरीर को डिटॉक्स करता है और उल्टी-मतली की समस्या में भी राहत देता है. गर्मियों में हाइड्रेट रहना, हल्का खाना और फाइबर युक्त आहार लेना भी जरूरी है.

  • Samachaar Desk | 11 Jun 2025 09:50 PM
गर्मी में पेट की हर प्रॉब्लम का रामबाण इलाज! बस पिएं ये हरा जूस, गैस-अपच सब गायब

गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है और पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. इस भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा असर हमारे पाचन तंत्र पर देखने को मिलता है. अपच, गैस, उल्टी, मतली और पेट दर्द जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में हमें अपने खानपान और पाचन पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है.

नेचुरल समाधान है करी पत्ता और नींबू का जूस

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इन गर्मियों में पेट की दिक्कतों से राहत पाने के लिए करी पत्ता और नींबू का जूस बेहद असरदार नेचुरल उपाय है. यह न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, बल्कि गर्मी के कारण शरीर में उत्पन्न विषैले तत्वों को भी बाहर निकालता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कैसे तैयार करें यह जूस

करीब 10 से 15 ताजे करी पत्तों को धोकर एक गिलास पानी में उबालें. जब पानी में उनका रंग और स्वाद उतर जाए, तब इसे छानकर ठंडा करें. अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इस मिश्रण को दिन में एक या दो बार पीने से काफी राहत मिल सकती है.

पेट को देता है ठंडक और आराम

करी पत्ता पाचन एंजाइम के स्राव को बढ़ाता है, जिससे गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं. नींबू में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. यह जूस पेट की गर्मी कम करता है और आंतों को आराम देता है.

मतली और उल्टी में कारगर

अगर गर्मियों में आपको बार-बार उल्टी या मतली की शिकायत रहती है, तो यह जूस बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. यह पेट की जलन को शांत करता है और जी मिचलाने की समस्या से राहत दिलाता है.

कुछ और जरूरी टिप्स

सिर्फ जूस ही नहीं, बल्कि गर्मियों में खूब पानी पीना, फाइबर युक्त भोजन करना और तले-भुने खाने से परहेज करना भी जरूरी है. ये छोटे-छोटे कदम आपके पाचन को बेहतर बनाएंगे और गर्मियों में होने वाली पेट की समस्याओं से बचाएंगे.

गर्मियों में पेट से जुड़ी तकलीफें बहुत आम हैं, लेकिन करी पत्ता और नींबू का यह आसान सा जूस इन दिक्कतों का नेचुरल और प्रभावी इलाज हो सकता है. इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल करें और गर्मी के मौसम में भी पेट को रखें बिल्कुल दुरुस्त.

(Disclaimer: यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

संबंधित ख़बरें
Banana Benefits

Health Tips: हर वक्त रहते हैं टेंशन में? रोज खएं ये पीला फल, स्ट्रेस और डिप्रेशन की हो जाएगी छुट्टी!

Lava Prowatch Xtreme

₹4000 से भी सस्ती, Lava की नई Smartwatch में AMOLED Display के साथ मिलेगी 10 दिन तक की Battery!

Raja Raghuwanshi Murder case

संस्कार नहीं दिए तो…, कैलाश विजयवर्गीय का Raja Raghwanshi हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, Sonam पर कसा तीखा तंज! देखें Video

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home