Rashmika-Vijay wedding: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में निजी समारोह में शादी रचाई। यह शादी पारंपरिक तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से संपन्न हुई। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही फैंस प्री-वेडिंग फंक्शन्स की झलक का इंतजार कर रहे थे। अब कपल ने अपनी संगीत सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा कर फैंस को खास तोहफा दिया है।
संगीत समारोह 24 फरवरी को आयोजित किया गया था, यानी शादी से दो दिन पहले। शेयर किए गए वीडियो में विजय अपनी लेडी लव को बाहों में घुमाते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। तस्वीरों में उनके कैंडिड मोमेंट्स भी कैद हुए हैं, जहां वे परफॉर्मेंस का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। स्टेज पर साथ डांस करते हुए दोनों की केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया। उनकी मुस्कान और रोमांटिक अंदाज ने इस शाम को और भी खास बना दिया।
Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna truly looked like a majestic king and queen. That peacock ensemble screamed grandeur, grace, and power. Absolute visual feast ✨????
— ???????????????????????????????????????????? (@_tweetz03) March 3, 2026
Draped in peacock hues and royal charm ????????@TheDeverakonda @iamRashmika pic.twitter.com/JF3D55Fjs8
संगीत की कुछ तस्वीरों में रश्मिका, विजय के भाई आनंद देवरकोंडा के साथ डांस करती भी नजर आईं। परिवार और दोस्तों के बीच यह शाम पूरी तरह जश्न में डूबी हुई थी। हर तस्वीर में उत्साह और अपनापन साफ दिखाई दे रहा है।
रश्मिका ने तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने बताया कि यह रात हंसी, आंसू, डांस और सरप्राइज से भरी रही। उन्होंने लिखा कि वे तब तक हंसते रहे जब तक आंखों में आंसू न आ गए और तब तक नाचते रहे जब तक पैरों में दर्द न होने लगा। परिवार और दोस्तों के प्यार से घिरी यह शाम उनके लिए जिंदगी की सबसे खास यादों में से एक बन गई।
कपल 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य वेडिंग रिसेप्शन देने जा रहा है। यह समारोह केवल आमंत्रित मेहमानों के लिए होगा। आधिकारिक बयान में बताया गया है कि शादी को लेकर पब्लिक में बढ़ते उत्साह को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रिसेप्शन में एंट्री पूरी तरह नियंत्रित रहेगी। रश्मिका और विजय की शादी और उससे जुड़ी हर झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस अब उनके रिसेप्शन की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।
Copyright © 2026 The Samachaar
