• Saturday, Mar 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

अब दिल्ली में आसमान की सैर! हॉट एयर बैलून राइड के साथ एडवेंचर का ऐसा तड़का पहले कभी नहीं देखा होगा

दिल्ली में पहली बार हॉट एयर बैलून राइड की शुरुआत होने जा रही है. अब रोमांच पसंद लोगों को उड़ान भरने के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. जानें पूरी जानकारी..

  • Samachaar Desk | 01 Aug 2025 09:03 AM
अब दिल्ली में आसमान की सैर! हॉट एयर बैलून राइड के साथ एडवेंचर का ऐसा तड़का पहले कभी नहीं देखा होगा

दिल्ली अब सिर्फ राजनीति या इतिहास का केंद्र नहीं रही, बल्कि रोमांच के दीवानों के लिए भी ये शहर नए अवसर लेकर आ रहा है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें स्पोर्ट्स एडवेंचर पसंद है- जैसे माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग या बंजी जंपिंग तो आपके लिए खुशखबरी है. अब हॉट एयर बैलून की रोमांचक उड़ान का लुत्फ उठाने के लिए दिल्ली से बाहर जाने की जरूरत नहीं.

पहली बार दिल्ली में हॉट एयर बैलून राइड की शुरुआत

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने राष्ट्रीय राजधानी में पहली बार हॉट एयर बैलून राइड शुरू करने का फैसला किया है. इसका मकसद इको-टूरिज्म, मनोरंजन और हवाई दृश्यों के अनुभव को बढ़ावा देना है. इसके लिए डीडीए ने एक निजी एजेंसी को नियुक्त किया है, जो इस सेवा का संचालन करेगी. शुरुआत में यह सुविधा यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कॉमनवेल्थ गेम्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, असिता और बांसेरा जैसे स्थानों पर मिलेगी.

ये भी पढें

  • ♦ SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें
  • ♦ रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!
  • ♦ ‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

जानिए कैसे काम करता है हॉट एयर बैलून

हॉट एयर बैलून एक विशाल गुब्बारा होता है, जिसके नीचे एक बास्केट होती है जिसमें सवारियां खड़ी होकर उड़ान भरती हैं. गुब्बारे के नीचे लगे बर्नर के जरिए हवा को गर्म किया जाता है, जिससे वह हल्की होकर ऊपर उठती है और गुब्बारा हवा में तैरने लगता है. यह एक बेहद रोमांचक और शांत अनुभव होता है, जहां से आप शहर और प्रकृति के नजारों को ऊंचाई से देख सकते हैं.

क्या होंगी सुविधाएं और शर्तें?

एजेंसी को प्रत्येक स्थान पर 3600 वर्ग मीटर क्षेत्र दिया जाएगा. शुरुआत अगले दो महीनों में की जाएगी. राइड की अवधि रोजाना चार घंटे की होगी (समय जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा सकता है). मूल्य निर्धारण डीडीए की मंजूरी से होगा. टिकट बिक्री से हुई कमाई सीधे डीडीए के खाते में जाएगी.

यमुना किनारे बदलेगा नजरिया

डीडीए ने हाल के वर्षों में यमुना नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों को बदलने के लिए कई पहल की हैं. कभी अतिक्रमण की शिकार असिता भूमि को अब हरियाली में बदला गया है. वहीं, सराय काले खां की C\&D वेस्ट डंपिंग साइट को 'बांसेरा बैम्बू पार्क' में तब्दील कर दिया गया है, जहां 30,000 से ज्यादा बांस, जलाशय और म्यूजिकल फाउंटेन हैं. कॉमनवेल्थ और यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भी रोमांच

सूरजमल विहार का यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स डीडीए द्वारा विकसित सबसे बड़ा खेल परिसर है. साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए तैयार किया गया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अब आम लोगों के लिए भी खुला है. यहां आने वालों को अब स्पोर्ट्स और एडवेंचर दोनों का अनुभव एक साथ मिलेगा.

संबंधित ख़बरें
image
Most Viewed
Todays Weather 13 March update rain relief from heat in delhi north india

Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

supreme court concern over mandatory menstrual leave impact on women jobs

'कंपनी महिलाओं को...', देशभर में मेन्स्ट्रुअल लीव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ऐसी बात...!

dhurandhar 2 paid previews record ticket sales will it cross 100 crore opening

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट को भी छोड़ा पीछे, प्रीव्यू शोज में कमाएं करोड़ों

akshay kumar 2026 horror comedy big bang special movies

‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!

SRH Controversy

SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home