• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

भिगोई हुई दाल क्यों बन जाती है सुपरफूड? जानें इसके चौंकाने वाले फायदे..!

दाल सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत का खजाना है. लेकिन अगर इसे भिगोए बिना पकाते हैं तो गैस, ब्लोटिंग और पोषण की कमी हो सकती है. सही समय तक दाल भिगोने से पाचन आसान होता है, पोषक तत्व बढ़ते हैं और दाल जल्दी भी पकती है.

  • Samachaar Desk | 29 Aug 2025 08:10 PM
भिगोई हुई दाल क्यों बन जाती है सुपरफूड? जानें इसके चौंकाने वाले फायदे..!

भारतीय थाली दाल के बिना अधूरी मानी जाती है. यो सिर्फ खाने का हिस्सा नहीं बल्कि प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का अहम स्रोत है. तुअर, मसूर, मूंग, उड़द और चना जैसी दालें हर घर की रसोई में अपनी जगह बनाए हुए हैं. चावल या रोटी- दोनों के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. यहां तक कि बच्चों को भी पोषण के लिए दाल का पानी पिलाया जाता है.

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दाल को सीधे पकाने की बजाय पहले भिगोकर बनाने से इसका पोषण और पाचन दोनों बेहतर हो जाते हैं? TV 9 से बातचीत में न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने पोस्ट में यही राज खोला है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

दाल को भिगोना क्यों जरूरी है?

दाल में फाइटिक एसिड और टैनिन पाए जाते हैं, जो शरीर में आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालते हैं. दाल को कुछ देर पानी में भिगोकर रखने से ये तत्व कम हो जाते हैं और पोषण आसानी से शरीर को मिलता है.

साथ ही इसमें मौजूद ऑलिगोसैकेराइड्स नाम की शुगर हमारे पाचन तंत्र को परेशान करती है, जिससे गैस और ब्लोटिंग होती है. भिगोने से यह शुगर धुल जाती है और दाल हल्की हो जाती है. इसके अलावा, भिगोने से एंजाइम एक्टिव हो जाते हैं और दाल में स्प्राउटिंग प्रोसेस शुरू होता है, जिससे प्रोटीन और बी-विटामिन अधिक बायोअवेलेबल हो जाते हैं.

दाल भिगोने के फायदे

पाचन आसान हो जाता है और गैस कम बनती है. दाल जल्दी पक जाती है और नरम बनती है. पोषण तत्व सही मात्रा में सुरक्षित रहते हैं. प्रोटीन और मिनरल्स का अवशोषण बेहतर होता है.

कौन-सी दाल कितनी देर भिगोनी चाहिए?

बिना छिलके वाली मूंग दाल, लाल मसूर और अरहर दाल – 30 मिनट मूंग छिलका, उड़द छिलका और चना दाल – 2 से 4 घंटे साबुत मूंग, मसूर, उड़द, लोबिया और मोठ – 6 से 8 घंटे राजमा, काला चना और सफेद चना – रातभर भिगोना ज़रूरी

राजमा और चना जैसे हैवी दालों को पकाते समय अगर आप तेजपत्ता, बड़ी इलायची और पिप्पली डालें तो उनका भारीपन कम हो जाता है और पाचन भी आसान हो जाता है.

संबंधित ख़बरें
 India GDP

भारत की जीडीपी पहली तिमाही में 7.8% बढ़ी, बनी सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था

deepika padukone first salary

क्या आप जानते हैं कि दीपिका पादुकोण की पहली कमाई कितनी थी?

saif ali khan

फिल्मी करियर की शुरुआत में ही लगा बड़ा झटका, इस वजह से सैफ को मिली थी रिजेक्शन..!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home