• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

फिल्मी करियर की शुरुआत में ही लगा बड़ा झटका, इस वजह से सैफ को मिली थी रिजेक्शन..!

सैफ अली खान की पहली फिल्म परंपरा नहीं बल्कि बेखुदी थी, लेकिन एक अजीब शर्त “गर्लफ्रेंड छोड़ो या फिल्म” के चलते उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया. यही उनके करियर का असली स्ट्रगल बन गया.

  • Samachaar Desk | 29 Aug 2025 07:27 PM
फिल्मी करियर की शुरुआत में ही लगा बड़ा झटका, इस वजह से सैफ को मिली थी रिजेक्शन..!

सैफ अली खान आज बॉलीवुड के बड़े सितारों में गिने जाते हैं. रोमांटिक किरदारों से लेकर इंटेंस रोल्स तक, उन्होंने अपने करियर में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाकर दर्शकों का दिल जीता है. 90 के दशक से लेकर ओटीटी के दौर तक उनकी फिल्मों की चर्चा होती रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी असल पहली फिल्म कौन-सी थी? अक्सर लोग मानते हैं कि परंपरा ही उनका डेब्यू था, लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग है.

परंपरा नहीं थी सैफ की पहली फिल्म

साल 1993 में रिलीज हुई परंपरा को सैफ की पहली फिल्म माना जाता है. यश चोपड़ा की इस फिल्म से उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था. लेकिन हकीकत ये है कि सैफ को इससे पहले एक और फिल्म मिल चुकी थी, जिसमें उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी थी. ये फिल्म थी बेखुदी, जिसे राहुल रवैल डायरेक्ट कर रहे थे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बेखुदी फिल्म में सैफ अली खान को काजोल के अपोजिट कास्ट किया गया था. शूटिंग का हिस्सा भी शुरू हो चुका था. लेकिन अचानक मेकर्स ने उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया और उनकी जगह कमल सदाना को ले लिया. ये बदलाव सिर्फ कास्टिंग का नहीं बल्कि एक अजीब सी शर्त का नतीजा था.

मेकर्स की अजीब शर्त – गर्लफ्रेंड छोड़ो या फिल्म

सैफ ने एक पुराने इंटरव्यू में इस किस्से का जिक्र करते हुए बताया कि डायरेक्टर ने उनके सामने शर्त रख दी थी - या तो अपनी गर्लफ्रेंड छोड़ दो या फिल्म करो. ये शर्त सुनकर सैफ ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया. उनके मुताबिक ये उनके करियर का शुरुआती झटका था, लेकिन उन्होंने इसे स्ट्रगल का हिस्सा मानकर आगे बढ़ना बेहतर समझा.

सैफ कहते हैं – “लोग स्ट्रगल को बस ऑटो में घूमने और घंटों इंतजार करने से जोड़ते हैं. मेरा स्ट्रगल अलग था. मुझे अपनी पहली फिल्म से निकाल दिया गया था, क्योंकि मैंने पर्सनल लाइफ पर समझौता करने से इंकार कर दिया.”

संबंधित ख़बरें
Punjab flood

पंजाब के बांधों में जलस्तर घटा, बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत की सांस

 India GDP

भारत की जीडीपी पहली तिमाही में 7.8% बढ़ी, बनी सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था

deepika padukone first salary

क्या आप जानते हैं कि दीपिका पादुकोण की पहली कमाई कितनी थी?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home