• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

क्या आप जानते हैं कि दीपिका पादुकोण की पहली कमाई कितनी थी?

Deepika Padukone First Salary : दीपिका पादुकोण, जो आज 500 करोड़ की नेटवर्थ और 20 करोड़ फीस वाली सुपरस्टार हैं, करियर की शुरुआत में सिर्फ मिलते थे चंद रुपये. उनका ये सफर स्ट्रगल से सुपरस्टारडम तक का है.

  • Samachaar Desk | 29 Aug 2025 07:06 PM
क्या आप जानते हैं कि दीपिका पादुकोण की पहली कमाई कितनी थी?

Deepika Padukone First Salary : आज दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है. दुनियाभर में उनकी लोकप्रियता है और उनकी नेटवर्थ 500 करोड़ रुपये से भी अधिक बताई जाती है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जिस एक्ट्रेस की आज फीस 15–20 करोड़ रुपये है, उनकी पहली कमाई सिर्फ कुछ हजार रुपये थी? यह कहानी दीपिका के संघर्ष और मेहनत की झलक दिखाती है.

मॉडलिंग से शुरू हुआ सफर

दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क में हुआ था और वे बचपन से ही स्पोर्ट्स में अच्छी थीं. उनके पिता प्रकाश पादुकोण मशहूर बैडमिंटन प्लेयर रहे हैं और दीपिका ने भी नेशनल लेवल तक बैडमिंटन खेला. लेकिन किस्मत ने उन्हें ग्लैमर की दुनिया की ओर मोड़ दिया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मॉडलिंग असाइनमेंट के जरिए उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की. बताया जाता है कि दीपिका को पहले प्रोजेक्ट के लिए सिर्फ 2,000 रुपये मिले थे. आज उनकी लाइफस्टाइल और कमाई देखकर यकीन करना मुश्किल है कि उन्होंने इतनी मामूली रकम से शुरुआत की थी.

कन्नड़ फिल्म से हुआ एक्टिंग डेब्यू

कई लोग मानते हैं कि दीपिका ने बॉलीवुड में ओम शांति ओम से शुरुआत की, लेकिन असल में उनकी पहली फिल्म कन्नड़ सिनेमा की ‘ऐश्वर्या’ (2006) थी. इसके बाद फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम (2007) से उन्हें पहचान मिली. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया.

आज की दीपिका – सबसे महंगी एक्ट्रेस

पिछले 18 सालों में दीपिका ने ‘रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’, ‘पीकू’, ‘पठान’ और कल्कि 2898 एडी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. उनकी पोज़िशन आज सिर्फ एक एक्ट्रेस तक सीमित नहीं, बल्कि वह एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं.

दीपिका की एक फिल्म की फीस 15 से 20 करोड़ रुपये तक होती है और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी वह मोटी कमाई करती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 500 करोड़ रुपये है.

संबंधित ख़बरें
CM Rekha Gupta

PM मोदी को गाली देने पर CM रेखा गुप्ता का हमला: बोलीं- 'ये खराब परवरिश की निशानी'

Punjab flood

पंजाब के बांधों में जलस्तर घटा, बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत की सांस

 India GDP

भारत की जीडीपी पहली तिमाही में 7.8% बढ़ी, बनी सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home