• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

भारत की जीडीपी पहली तिमाही में 7.8% बढ़ी, बनी सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.8% रही, जो पिछले साल की 6.5% से अधिक और अनुमानित 6.7% से बेहतर है।

  • Saurabh | 29 Aug 2025 05:36 PM
भारत की जीडीपी पहली तिमाही में 7.8% बढ़ी, बनी सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था

भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.8% रही है। यह दर उम्मीद से ज़्यादा है क्योंकि अनुमान केवल 6.7% का था। पिछले साल की इसी अवधि में जीडीपी वृद्धि 6.5% थी, यानी इस बार 1.3% की अतिरिक्त बढ़त दर्ज की गई।

पिछली पाँच तिमाहियों में यह सबसे तेज़ी से हुई वृद्धि है। इससे पहले जनवरी-मार्च 2024 की तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 8.4% रही थी। इस लिहाज से भारत ने एक बार फिर साबित किया है कि वह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है। तुलना करें तो इस साल चीन की जीडीपी वृद्धि दर केवल 5.2% रही।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के आंकड़ों के अनुसार, भारत की सेवा क्षेत्र और कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा तेजी दिखी। सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर 9.3% रही, जबकि पिछले साल यह 6.8% थी। कृषि क्षेत्र ने भी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया और इस साल 3.7% की वृद्धि दिखाई, जो पिछले साल मात्र 1.5% थी। हालांकि, निर्माण क्षेत्र की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी और यह 10.1% से घटकर 7.6% पर आ गई।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने इस वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.5% लगाया था। आरबीआई के अनुसार, बेहतर मानसून, कम महंगाई, बढ़ते उत्पादन, और सरकार के बड़े पैमाने पर पूँजी निवेश से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। साथ ही अनुकूल वित्तीय माहौल, नीतिगत समर्थन और घरेलू मांग भी आर्थिक विकास को गति दे रहे हैं।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले महीनों में निर्माण, व्यापार और सेवा क्षेत्र में और तेजी देखी जाएगी। इसका मतलब है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत दिशा में बढ़ रही है और आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर इसकी पकड़ और मजबूत होगी।

संबंधित ख़बरें
CM Mann

CM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग: बाढ़ राहत पर होगी बड़ी चर्चा

CM Rekha Gupta

PM मोदी को गाली देने पर CM रेखा गुप्ता का हमला: बोलीं- 'ये खराब परवरिश की निशानी'

Punjab flood

पंजाब के बांधों में जलस्तर घटा, बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत की सांस

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home