• Friday, Mar 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

क्या आपके आस-पास भी हैं ये 5 टॉक्सिक लोग? जानिए कैसे ये चुपके से आपकी जिंदगी बरबाद कर रहे हैं!

जिंदगी में तरक्की और सुकून चाहते हैं? लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी सबसे बड़ी रुकावट आपके अपने आस-पास के कुछ लोग भी हो सकते हैं? वे लोग जो आपकी तुलना करते हैं, आपके सपनों का मजाक उड़ाते हैं-

  • Samachaar Desk | 09 Jun 2025 09:00 AM
क्या आपके आस-पास भी हैं ये 5 टॉक्सिक लोग? जानिए कैसे ये चुपके से आपकी जिंदगी बरबाद कर रहे हैं!

हम सभी चाहते हैं कि हमारी जिंदगी सुकून से भरी हो, तरक्की हो, मानसिक शांति हो और सपने पूरे हों. लेकिन बहुत कम लोग इस बात को समझते हैं कि इन सबके बीच एक और अहम चीज होती है- हमारे आस-पास मौजूद लोग. जी हां, संगति यानी किसके साथ वक्त बिताते हैं, ये तय करता है कि हम ऊपर उठेंगे या वहीं के वहीं रह जाएंगे.

अगर आपने भी कभी ये महसूस किया है कि जिंदगी में नकारात्मकता बढ़ रही है, तो अब समय आ गया है खुद से सवाल पूछने का- कहीं इसकी वजह आपके आसपास मौजूद कुछ लोग तो नहीं?

ये भी पढें

  • ♦ लौंग खाने के अनगिनत फायदे
  • ♦ Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
  • ♦ क्या आप जानते हैं कि शुभ कार्य में दीपक जलाना जरूरी क्यों?

जो हर वक्त तुलना करते हैं

तुम्हारी बहन तो तुमसे ज्यादा समझदार है, देखो उसकी नौकरी लग गई और तुम अब भी कोशिश ही कर रहे हो…ऐसी बातें मजाक में कही जाती हैं, लेकिन ये हमारी आत्मा को चोट पहुंचाती हैं. ये वो लोग होते हैं जिन्हें आपकी तुलना करने में मजा आता है. उनका मकसद होता है आपको कमतर महसूस कराना.

ऐसे लोग आपके आत्मविश्वास को धीरे-धीरे खत्म कर देते हैं. अगर ये लोग बार-बार आपके मनोबल को गिरा रहे हैं, तो उन्हें पहचानिए और खुद के लिए स्टैंड लीजिए.

जो हर जगह चुगली फैलाते हैं

ऐसे लोग हर किसी के बारे में कुछ ना कुछ निगेटिव कहते रहते हैं. आज आपके सामने किसी की बुराई कर रहे हैं, तो यकीन मानिए कल दूसरों के सामने आपकी बुराई भी उतनी ही शिद्दत से करेंगे.

इनका काम ही है नेगेटिव माहौल बनाना और शांति भंग करना. ऐसे लोगों से दूरी बनाना आपकी मानसिक शांति के लिए जरूरी है.

जो आपके सपनों का मजाक उड़ाते हैं

अगर आप कहते हैं कि आप एक दिन अपना खुद का घर लेना चाहते हैं, या विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं- तो ऐसे लोग तुरंत हंसते हैं, ताना मारते हैं: अरे रहने दो तुमसे नहीं होगा, औकात में रहकर सपने देखो.

ये लोग आपकी सोच को सीमित करना चाहते हैं. अगर आपने इनकी बातों को सीरियसली लेना शुरू कर दिया, तो आप खुद ही अपने सपनों से पीछे हटने लगेंगे.

जो सिर्फ मतलब के लिए रिश्ता रखते हैं

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो तब तक आपके करीब रहते हैं जब तक उन्हें आपसे कोई फायदा मिल रहा हो. लेकिन जैसे ही उन्हें आपकी जरूरत नहीं रहती, वे गायब हो जाते हैं- फोन तक उठाना बंद कर देते हैं.

ये रिश्ते सिर्फ दिखावा होते हैं, जिनमें न भावनाएं होती हैं, न ईमानदारी. ऐसे लोगों को पहचानना और खुद को इनसे बचाना बेहद जरूरी है, क्योंकि ये सिर्फ आपका वक्त और ऊर्जा बर्बाद करते हैं.

जो हर वक्त निगेटिव सोचते और बोलते हैं

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके साथ बैठने के कुछ ही मिनटों में आपको लगने लगेगा जैसे सारी एनर्जी खत्म हो गई हो. ये हर चीज में बुराई, हर बात में शिकायत और हर मौके में हार ही देखते हैं.

इनकी आदत होती है दुख और असंतोष का रोना रोना- लेकिन कभी समाधान नहीं ढूंढते. ऐसे लोग आपके पॉजिटिव माइंडसेट को धीरे-धीरे निगेटिव बना देते हैं.

अब क्या करें?

पहचानें कि कौन आपकी एनर्जी खींच रहा है. उनसे भावनात्मक दूरी बनाइए जो आपको गिराते हैं. सिर्फ उन्हीं लोगों से जुड़िए जो आपको मोटिवेट करते हैं, समझते हैं और सच्चे दिल से साथ होते हैं.

संबंधित ख़बरें
Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9th June, 2025 : कैसा होगा हफ्ते का पहला दिन, जानें मिन से लेकर मेष का हाल..!

chenab bridge

इस नए ब्रिज के खुलते ही खुल गया टूरिज्म का पिटारा, खिड़की से दिखेंगे खूबसूरत नजारे

aam achar recipe

मां के हाथों के स्वाद से भी आगे निकली ये अचार रेसिपी, आप भी करें ट्राय

image
Most Viewed
up weather update 12 march heatwave temperature 40 degree rain alert

Todays Weather 12 March: उत्तर प्रदेश में बढ़ी भीषण गर्मी, कई शहरों में 40°C के पार जा सकता है पारा, जानिए कब आएगी बारिश

Punjab Weather Today

पंजाब में मौसम ने ली अचानक करवट! तेज बारिश और हवाओं से गर्मी से राहत, इन जिलों में अलर्ट

G Khan wedding photos

जी खान ने शेयर की ‘शादी वाली’ तस्वीरें! फैंस हुए हैरान, सोनम बाजवा का नाम लेकर करने लगे ट्रोल

why late ac servicing can cost you this summer

AC Tips: गर्मी में एसी फेल? जानिए क्यों देर से सर्विसिंग करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है

IPL 2026

IPL 2026 का शेड्यूल जारी! पहले ही मैच में होगी जबरदस्त भिड़ंत, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

Sukhpal Singh Khaira

पंजाब विधानसभा की ‘लाइव’ कवरेज पर बड़ा सवाल! विधायक ने कहा – कैमरे में दिखाया ही नहीं गया विपक्ष

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home