• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

कश्मीर के नाम पर झूठा शो ऑफ! मुनीर की LoC नौटंकी पर फिर छूट गई पाकिस्तान की पोल

जब पूरी दुनिया के मुसलमान बकरीद के मौके पर कुर्बानी, शांति और भाईचारे का पैगाम दे रहे थे. उस दौरान ना-पाक ने एक बार फिर इस मौके को सियासत की भेंट चढ़ा दिया. पाक सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर पहुंचकर कश्मीर मुद्दे को हवा देने की कोशिश की

  • Sagar | 08 Jun 2025 01:41 PM
 कश्मीर के नाम पर झूठा शो ऑफ! मुनीर की LoC नौटंकी पर फिर छूट गई पाकिस्तान की पोल

Aasim Munir on Pakistan: जब पूरी दुनिया के मुसलमान बकरीद के मौके पर कुर्बानी, शांति और भाईचारे का पैगाम दे रहे थे. उस दौरान ना-पाक ने एक बार फिर इस मौके को सियासत की भेंट चढ़ा दिया. पाक सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर पहुंचकर कश्मीर मुद्दे को हवा देने की कोशिश की और भारत-विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाया.

LoC दौरे को बनाया प्रचार मंच, भारत पर साधा निशाना

जनरल मुनीर ने LoC पर तैनात पाक सैनिकों को ईद की बधाई दी, लेकिन साथ ही हालिया सीमा घटनाओं का ज़िक्र करते हुए दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत को करारा जवाब दिया है. ISPR द्वारा जारी बयान में मुनीर ने खुद को 'विक्ट्री जनरल' बताते हुए सैनिकों को संबोधित किया और कहा कि भारत के खिलाफ "सैन्य सफलता" हासिल हुई है। हालांकि हकीकत इससे कोसों दूर है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

फिर से दोहराया कश्मीर का राग

मुनीर ने एक बार फिर पुराने रटे-रटाए बयान दोहराते हुए कहा कि पाकिस्तान कश्मीरी जनता के “न्यायसंगत संघर्ष” का समर्थन करता रहेगा. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के पुराने प्रस्तावों का हवाला देते हुए इसे “अंतरराष्ट्रीय मुद्दा” बताया, जबकि दुनिया अब इस झूठे नैरेटिव से थक चुकी है.

हर संकट में ‘कश्मीर कार्ड’

पाकिस्तान के लिए कश्मीर एक ऐसा कार्ड है, जिसे वह हर मौके पर खेलता है- चाहे वह धार्मिक अवसर हो या अंतरराष्ट्रीय मंच। जब भी पाकिस्तान पर आर्थिक संकट गहराता है, वैश्विक दबाव बढ़ता है या घरेलू अव्यवस्था सिर उठाती है, उसकी सेना और सरकार कश्मीर का हवाला देकर ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं.

कश्मीर था, है और रहेगा भारत का

भारत सरकार ने बार-बार स्पष्ट किया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और रहेंगे. पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है. वैश्विक मंचों पर भी भारत के इस रुख को व्यापक समर्थन मिल रहा है, जबकि पाकिस्तान की बयानबाज़ी अब दुनिया के लिए अप्रासंगिक होती जा रही है.

आतंकी हमले का करारा जवाब- भारत की कार्रवाई

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत के बाद भारत ने निर्णायक कदम उठाया. 7 मई को PoK में स्थित आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई की गई. इसके बाद चार दिन तक सीमा पर तनाव बना रहा, और अंततः 10 मई को DGMO स्तर की बातचीत में स्थिति सामान्य करने पर सहमति बनी.

संबंधित ख़बरें
'हम खुद को जला देंगे', कौन है कनन सिंह? जिसकी गिरफ्तारी में मणिपुर में फिर से शुरु हुआ बवाल

'हम खुद को जला देंगे', कौन है कनन सिंह? जिसकी गिरफ्तारी में मणिपुर में फिर से शुरु हुआ बवाल

दिल्ली की 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद मर्डर, सूटकेस में मिला शव

दिल्ली की 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद मर्डर, सूटकेस में मिला शव

पंजाब के लिए बिजली की बरसात! केंद्र सरकार ने 2400 मेगावाट प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी

पंजाब के लिए बिजली की बरसात! केंद्र सरकार ने 2400 मेगावाट प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home