• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

'कान खोलकर सुन ले विपक्ष...': जयशंकर का करारा जवाब, ट्रंप की दखल की बात को बताया झूठा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में साफ कहा कि 22 अप्रैल से 16 जून तक प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच कोई फोन कॉल नहीं हुआ। यह बयान उन्होंने विपक्ष द्वारा ट्रंप की मध्यस्थता के दावे पर सवाल उठाने के जवाब में दिया।

  • Saurabh | 30 Jul 2025 04:54 PM
'कान खोलकर सुन ले विपक्ष...': जयशंकर का करारा जवाब, ट्रंप की दखल की बात को बताया झूठा

राज्यसभा में बुधवार को जबरदस्त माहौल देखने को मिला, जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने विपक्ष को दो टूक जवाब देते हुए कहा, "कान खोलकर सुन लो... 22 अप्रैल से 16 जून तक प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक भी फोन कॉल नहीं हुआ!"

जयशंकर का ये तीखा बयान तब आया जब विपक्ष ने सरकार से सवाल किया कि क्या भारत-पाक के बीच हुए युद्धविराम में अमेरिका ने कोई भूमिका निभाई थी? विपक्ष ट्रंप के उस दावे को लेकर हमलावर था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मई में भारत-पाक शांति में उनकी मध्यस्थता की अहम भूमिका थी।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

लेकिन जयशंकर ने पूरी तरह से इस दावे को खारिज कर दिया और साफ कहा, "भारत-पाक के बीच कोई तीसरा देश टांग नहीं अड़ा सकता। जो भी मसले हैं, हम सीधे पाकिस्तान से ही बात करेंगे, किसी और से नहीं।"

'गोली का जवाब मिसाइल से देंगे': जयशंकर ने दोहराया मोदी का संदेश

जयशंकर ने संसद में यह भी बताया कि 9 मई को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी को फोन कर बताया था कि पाकिस्तान भारत पर बड़ा हमला करने की योजना बना रहा है। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने साफ कहा, "अगर हमला हुआ, तो भारत गोली का जवाब मिसाइल से देगा।" यानी भारत अब पीछे हटने वाला नहीं है।

पहलगाम हमला: भारत की सीमा पार करने की साजिश

जयशंकर ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले का भी जिक्र किया, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने कहा, "ये हमला बेहद भयानक था। लोगों को उनके परिवार के सामने मार दिया गया। मरने से पहले उनकी आस्था पूछी गई। ये भारत को उकसाने और जम्मू-कश्मीर की स्थिरता को बर्बाद करने की साजिश थी।"

पाकिस्तान को चेतावनी: लड़ाई तब तक जारी जब तक...

जयशंकर ने ये भी स्पष्ट किया कि जब ऑपरेशन सिंदूर चल रहा था, उस दौरान कई देशों ने भारत से संपर्क किया और पूछा कि हालात कितने गंभीर हैं। लेकिन भारत ने हर किसी को साफ जवाब दिया, "हम किसी भी मध्यस्थता के लिए तैयार नहीं हैं। लड़ाई तभी रुकेगी, जब पाकिस्तान डीजीएमओ के जरिए औपचारिक अनुरोध करेगा।"

ट्रंप के दावे पर भारत और पाकिस्तान की अलग राय

गौर करने वाली बात ये है कि जब 10 मई को भारत-पाक युद्धविराम की घोषणा हुई, तभी से ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि "यह मेरी वजह से हुआ।" भारत इस बात को बार-बार खारिज कर चुका है, जबकि पाकिस्तान ट्रंप को शुक्रिया कहता फिर रहा है।

जयशंकर का संसद में बयान विपक्ष के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। ट्रंप के दावे की हवा निकालते हुए भारत ने फिर दोहराया कि हमारी नीति स्पष्ट है. "देश की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं, और कोई तीसरा देश हमारी लड़ाई में बीच में नहीं आ सकता!" विपक्ष हो या पाकिस्तान, अब सबको ये संदेश साफ मिल चुका है. भारत अब किसी के भरोसे नहीं बैठा, जवाब सीधा और सख्त होगा।

संबंधित ख़बरें
Gill Manuke arrested

पंजाबी गायक गिल मनुके गिरफ्तार: जिम में पिस्तौल लहराने पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Rekha Gupta

दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: अब रात में भी कर सकेंगी काम, सरकार ने दी मंजूरी

WTC

WCL ड्रामा: इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने से किया इनकार

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home